फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscars 2024: Emma Stone won award for Poor Things in 96th Oscars Awards

Oscars 2024: हैरान हुईं, हंसी, भावुक हुईं और फिर छलक पड़े आंसू, ऑस्कर मिलने पर ऐसे रहे एमा स्टोन के भाव

Mon, 11 Mar 2024 08:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 11 Mar 2024 08:18 AM IST
सार

इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में एमा स्टोन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। उन्हें फिल्म 'पुअर थिंग्स' के लिए यह अवॉर्ड मिला है।

विज्ञापन
Oscars 2024:  Emma Stone won award for Poor Things in 96th Oscars Awards
एमा स्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

96वें अकादमी अवॉर्ड्स का समापन हो चुका है। अवॉर्ड समारोह काफी दिलचस्प रहा। इस बार ऑस्कर में ओपनहाइमर और पुअर थिंग्स का दबदबा रहा। लीडिंग रोल का अवॉर्ड 'पुअर थिंग्स' फिल्म के लिए एमा स्टोन को मिला। इस दौरान अभिनेत्री के चेहरे के भाव देखने लायक थे। अपना नाम सुनते ही वह हैरान हो गईं। फिर खुशी से उछल पड़ीं। मंच तक पहुंचते पहुंचते भावुक हुईं और फिर आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


चेहरे पर दिखे अलग-अलग भाव
एमा स्टोन की ड्रेस भी इस दौरान फट गई। ऑस्कर के लिए अपना नाम कानों में पड़ते ही एक साथ कई भाव उनके चेहरे पर तैरने लगे। एक तरफ वह अपनी ड्रेस संभाल रही थीं। तो दूसरी तरफ ऑस्कर मिलने की खुशी जता रही थीं। धन्यवाद संबोधन करने से पहले मंच पर उन्होंने लोगों को अवगत कराया कि उनकी ड्रेस फट गई है।
विज्ञापन

Oscars 2024: ऑस्कर में इस साल किसका दिखा जलवा, जानें किस-किसने अपने नाम किया अवॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


किलियन मर्फी बने बेस्ट एक्टर
ऑस्कर अवॉर्ड्स में जहां बेस्ट एक्ट्रेस के लिए एमा ने बाजी मारी, वहीं 'ओपनहाइमर' के लिए किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर मिला है। इसके अलावा डायरेक्टिंग श्रेणी में भी 'ओपनहाइमर' का दबदबा रहा। निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को अवॉर्ड मिला है। बेस्ट पिक्चर बनकर भी 'ओपनहाइमर' उभरी।
Oscars 2024: इस बार भी दिखा जिमी केमिल का मजाकिया अंदाज, मंच पर नग्न अवस्था में नजर आया यह अभिनेता

'टू किल अ टाइगर' रह गई पीछे
इस बार के अकादमी अवॉर्ड्स में कोई भारतीय फिल्म तो जगह नहीं बना पाई थी। लेकिन, डॉक्यूमेंट्री श्रेणी में निशा पाहुजा के निर्देशन में बनी भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' को नामांकन जरूर मिला था। लेकिन, रेस में यह पीछे रह गई है। इस बार '20 डेज ऑफ मरियोपोल' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का खिताब मिला है।
Divya Dutta: भाग मिल्खा भाग में काम नहीं करना चाहती थीं दिव्या दत्ता, अभिनेत्री ने किया वजह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed