फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Oscar winner film producer guneet monga praises anupamaa fame rupali ganguly call her kind and warm

Guneet Monga: ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने की 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की तारीफ, इसलिए जताया आभार

Tue, 02 May 2023 08:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 02 May 2023 08:24 PM IST
सार

ऑस्कर विनर फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली की जमकर तारीफ की है। साथ ही इसके पीछे की वजह भी बताती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Oscar winner film producer guneet monga praises anupamaa fame rupali ganguly call her kind and warm
रूपाली गांगुली-गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्कर विनर फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने टेलीविजन सीरियल 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की दिल खोलकर तारीफ की है। पिछले महीने रूपाली ने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी पूरी स्टारकास्ट सेलिब्रेशन में मौजूद रही। साथ ही गुनीत मोंगा भी फैमिली के साथ इसमें शिरकत करती नजर आईं। वहीं, अब गुनीत ने रूपाली के बड़प्पन का खुलासा करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। 

विज्ञापन

अनुपमा की विनम्रता पर गुनीत मोंगा फिदा

गुनीत मोंगा ने शो 'अनुपमा' की स्टारकास्ट और अपनी फैमिली संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि रूपाली की बर्थडे पार्टी के दौरान उनके ससुर का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। इसी को लेकर गुनीत ने पार्टी के वक्त रूपाली की विनम्रता पर उनकी दिल खोलकर तारीफ की है। गुनीत ने बताया है कि रूपाली ने उनके ससुर के लिए एक खास जन्मदिन केक भी खरीदा था। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Guneet Monga Kapoor (@guneetmonga)

विज्ञापन
विज्ञापन

खास तस्वीरों के साथ यूं जताया आभार 

रूपाली गांगुली संग खास पिक्चर्स को पोस्ट करते हुए ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर ने कैप्शन में लिखा है, 'पिछले महीने हमें अपने ससुर का जन्मदिन अपनी सास की पसंदीदा रूपाली गांगुली के साथ मनाने का मौका मिला। मेरे परिवार के साथ बेहतरीन व्यवहार के लिए आपका बहुत धन्यवाद। आप हमारे लिए बहुत विनम्र और दयालु रही हैं, यह वास्तव में काफी मायने रखता है। 

वह इतनी दयालु थीं कि मेरे ससुर के लिए एक खास केक भी ले आईं। मेरा परिवार मेरा हमेशा के लिए प्लस थ्री है।'

Shah Rukh Khan: महंगा होने पर भी एक दिन में बिका आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड का कलेक्शन, किंग खान ने कही यह बात

रूपाली का 'अनुपमा' पर विचार

रूपाली गांगुली ने हाल ही में टीवी शो 'अनुपमा' में अपने किरदार को लेकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया, 'शो ने मुझसे कुछ भी नहीं छीना है। अनुपमा ने ही मुझे दर्शकों से इतना प्यार दिया है। जहां लोगों ने 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के माध्यम से मेरा कॉमेडी रूप देखा, इस शो के साथ मुझे पर्दे पर अपनी अभिनय क्षमताओं को दिखाने का अवसर मिला। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं इस शो का हिस्सा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed