फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   oscar 2017 : 10 facts about oscar you must know

जानिए दुनिया के सबसे सम्मानित पुरस्कार 'ऑस्कर' से जुड़ी 10 रोचक बातें 

Mon, 27 Feb 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
oscar 2017 : 10 facts about oscar you must know
ऑस्कर प्रतिमा
फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिए जाने वाला सबसे सम्मानजनक पुरस्कार यानि कि 'ऑस्कर अवॉर्ड' के बारे में हम हर साल सुनते हैं।
विज्ञापन


क्या आप मनोरंजन की दुनिया के सबसे पुराने अवॉर्ड समाहरोह से जुड़े रोचक तथ्यों को जानते हैं? आज हम आपको अमेरिका की अकेडेमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से दिए जाने वाले अकेडमी पुरस्कार से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों से रूबरू कराएंगे।
विज्ञापन


1. एमिल जेननिंग्‍स को पहले सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का ऑस्‍कर 1929 को उनकी फिल्‍म 'द लास्‍ट कमांडेंट' और 'द वे ऑफ फ्लैश' के लिए दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2. टाटूम ओ नील सबसे कम उम्र में ऑस्कर सम्मान पाने वाले एक्टर हैं। जिन्हें 1973 में 'पेपर मून' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला था।

3. सबसे ज्यादा उम्र में यह सम्मान क्रिसटोफर पल्मर को मिला। उन्हें 82 साल की उम्र में 2012 में फिल्म Beginners  में उनके सहायक किरदार के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

4. ऑस्कर के इतिहास में सबसे ज्यादा बेहतरीन फिल्मों में बेन-हर(1959), टाइटेनिक(1997) और 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग(2003) रही हैं। जिसमें लॉर्ड ऑफ द रिंग्स ने सभी कैटेगिरी में अवॉर्ड जीते थे।


5. वाल्ट डिज्नी को अबतक 22 बार अकेडेमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जो अबतक किसी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा  है।

6. कैथरीन हेपबर्न अकेली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें Golden Statuettes के लिए चार बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

7. डेनियल डे लुइस, जैक निकोलसन और वाटर ब्रेनन को सबसे ज्यादा बार ऑस्कर जीतने वाले अभिनेता हैं। जिन्हें Golden Statuettes के लिए तीन तीन ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है।

8. 1929 से शुरू होने के बाद अबतक कुल 3048 ऑस्कर मूर्तियों का निर्माण किया जा चुका है। 

9. ऑस्कर अवॉर्ड का वजन 3.8 किलोग्राम होता है।

10. ऑस्कर अवॉर्ड को ठोस कांस्य और 24 कैरेट सोने से बनाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed