फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orry guard refuses Farah khan cook dilip to entry in house in new vlog of filmmaker

Orry: फराह खान को नहीं पहचान पाए ओरी के गार्ड, कुक दिलीप को घर के बाहर रोका; बोले- ‘हम फालतू लोगों को…’

Mon, 06 Oct 2025 08:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 06 Oct 2025 08:12 PM IST
सार

Orry with Farah Khan: हाल ही में कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता फराह खान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के घर अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची। इस दौरान गार्डों ने दिलीप को अंदर जाने से रोक लिया। फिर क्या हुआ जानिए। 

विज्ञापन
Orry guard refuses Farah khan cook dilip to entry in house in new vlog of filmmaker
ओरी, फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : यू्ट्यूब

विस्तार

फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान को अक्सर अपने रसोइये दिलीप के साथ मिलकर व्लॉग बनाते देखा जाता है। व्लॉग में वो कई सेलेब्स के घर जाती हैं या वो उनके घर में आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें करते है। अब फराह अपने कुक के साथ सोशल मीडिया पर चर्चित ओरी से मिलने उनके घर पहुंची। इस दौरान कुक दिलीप के साथ अजीब वाकया हुआ। इतना ही नहीं ओरी ने अपने घर के बारे को लेकर कई खुलासे भी किए। आइए जानते हैं पूरी खबर। 

विज्ञापन


जब गार्डों ने फराह के कुक दिलीप को रोका
हाल ही फराह खान ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी के घर पहुंचीं। वो भी अपने कुक दिलीप के साथ। आगे देखा जाता है कि ओरी के गार्डों ने उनके कुक को रोक लिया। फराह ने पूछा कि क्या ओरी घर पर है। गार्ड ने जवाब दिया, "हां।" जब फराह ने पूछा कि क्या वे उनसे मिल सकते हैं, तो गार्ड ने दिलीप की ओर इशारा करते हुए कहा, "उससे नहीं।" चौंककर फराह ने पूछा कि क्यों। गार्ड ने जवाब दिया, "हम फालतू लोगों को ओरी से मिलने नहीं देते।" कुछ देर बाद फराह, दिलीप को अंदर ले जाने में कामयाब होती हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Bharti Singh: 41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी भारती, पति संग फनी पोस्ट शेयर कर लिखा- हम फिर से प्रेग्नेंट हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह खान ने ओरी को कहा लिवर
आगे वीडियो में देखा जाता है कि ओरी के घर में जाने के बाद फराह ने दिलीप से उनका परिचय ‘लिवर’ कहकर कराया। यह सुन दिलीप हैरान हो गए।। फिर ओरी ने समझाने की कोशिश की कि वो अपनी जिंदगी जीते हैं, इसलिए वो लिवर हैं। आगे फराह ने समझाया, "इसका मतलब है, जिंदगी को पूरी तरह जीने वाला।" इतने के बाद भी दिलीप दुविधा में रहते हैं। 

ये इमारत बाहर से डरावनी लगती थी
इतना ही नहीं ओरी ने फराह और उनके कुक दिलीप को अपने घर का टूर कराया। ओरी ने कहा, "यह मेरा पारिवारिक घर है, इसलिए पूरी इमारत हमारी है।' जबकि फराह ने अपने कुक दिलीप को चिढ़ाते हुए कहा कि "वे बहुत अमीर हैं।" इसके आगे ओरी ने बताया कि उन्हें इस घर से शर्मिंदगी महसूस होती थी। उन्होंने कहा, "मैंने कभी अपने दोस्तों को यहां नहीं बुलाया, क्योंकि यह इमारत बाहर से डरावनी लगती थी। मुझे शर्म आती थी, लेकिन अब मुझे इसकी परवाह नहीं। मैं यहां बहुत सारी पार्टियां करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed