फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa shares second Pregnancy news laughter queen flaunts her baby bump

Bharti Singh: 41 की उम्र में दोबारा मां बनेंगी भारती, पति संग फनी पोस्ट शेयर कर लिखा- हम फिर से प्रेग्नेंट हैं

Mon, 06 Oct 2025 07:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 06 Oct 2025 07:58 PM IST
सार

Bharti Singh Pregnancy: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। आज सोमवार को कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। 

विज्ञापन
Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa shares second Pregnancy news laughter queen flaunts her baby bump
भारती सिंह-हर्ष - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही वे दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया एक बेटे गोला के माता-पिता हैं। कपल अब अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। भारती और हर्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। तस्वीरों में भारती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

फनी कैप्शन के साथ फैंस को दी गुडन्यूज
भारती सिंह ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। साथ में पति हर्ष भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ फनी कैप्शन लिखा है, 'हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं'।

Shilpa Shirodkar: बिग बॉस 18 के खूबसूरत पलों को शिल्पा ने किया शेयर, सलमान खान के बारे में लिखा खास नोट


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)


विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति, ओरी सहित सेलेब्स ने दीं बधाई
भारती सिंह और हर्ष ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी जैसे ही दी, उनके पोस्ट पर बधाईयों की झड़ी लग गई है। फैंस और नेटिजन्स के साथ-साथ तमाम सेलेब्स ने भी भारती को शुभकामनाएं दी हैं। परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, 'बधाई हो माय गर्ल'। इसके अलावा माही विज, ओरी, नीति टेलर और विक्रांत ने भी बधाई दी है।









विज्ञापन

Bharti Singh And Harsh Limbachiyaa shares second Pregnancy news laughter queen flaunts her baby bump
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen

2017 में हुई हर्ष और भारती की शादी
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने साल 2017 में शादी रचाई। कपल ने 2022 में पहली संतान के रूप में बेटे लक्ष्य का स्वागत किया, जिसे प्यार से गोला बुलाते हैं। अब कपल ने दूसरे बच्चे का स्वागत करने का फैसला किया है। इसके बाद इनका परिवार पूरा हो जाएगा। भारत सिंह जहां कॉमेडियन हैं, वहीं उनके पति हर्ष राइटर हैं। उन्होंने भारती सिंह के लिए कई स्क्रिप्ट लिखी थीं। दोनों के बीच शुरुआत में प्रोफेशनल रिलेशन था। आगे चलकर दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed