फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Orhan Awatramani aka orry trying to speak Haryanvi Language shares Funny Video with kajol Daughter Nysa

हरियाणवी भाषा बोलते दिखे ओरी; काजोल की बेटी के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो; भूमि बोलीं- 'के कर रहा है तू'?

Mon, 30 Mar 2026 10:27 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 10:27 PM IST
सार

Orry Funny Video: ओरी सोशल मीडिया पर खूब मजेदार वीडियो शेयर करते हैं। उनके वीडियो नेटिजंस पसंद भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने काजोल-अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन के साथ एक वीडियो साझा किया है।

विज्ञापन
Orhan Awatramani aka orry trying to speak Haryanvi Language shares Funny Video with kajol Daughter Nysa
ओरी-नीसा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन्फ्लुएंसर ओरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वे कोई फिल्म स्टार तो नहीं, मगर वे सितारों की तरह ही लाइमलाइट में रहते हैं। स्टारकिड्स के साथ भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है, जिनके साथ वे अक्सर वीडियो साझा करते दिखते हैं। 

विज्ञापन

नीसा को बाहर चलने को मनाते दिखे ओरी!
ओरी ने आज सोमवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें वे हरियाणवी भाषा बोलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो में उनके साथ नीसा देवगन दिख रही हैं। वीडियो पर लिखा है, 'अपनी दोस्त को बाहर चलने के लिए मनाते हुए'। वीडियो में ओरी हरियाणवी भाषा के एक वॉइसओवर पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं।

Dhurandhar 2 Box Office: 900 करोड़ क्लब से बस चंद कदम दूर 'धुरंधर 2'; 12वें दिन भी दोहरी संख्या में हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

ओरी का 'होरीयाणवी'
इस वीडियो के साथ ओरी ने कैप्शन लिखा है, 'चलो, अपना 'होरीयाणवी' लहजा बोलकर दिखाते हैं'। दरअसल, ओरी ने अपने स्टाइल में हरियाणवी बोली है। ऐसे में उन्होंने अपने नाम ओरी और हरियाणवी को मिलाकर 'होरियाणवी' बना दिया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)


विज्ञापन

भूमि ने लिखा- 'ओ छोरे'
ओरी के इस वीडियो पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। साथ ही सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। भूमि पेडनेकर ने कमेंट लिखा है, 'ओ छोरे! ये के कर रहा है तू!' इसके साथ भूमि ने फायर इमोजी बनाया है। वहीं, कुछ यूजर्स इसे 'एपिक' बता रहे हैं। तमाम यूजर्स इस पर हंसने वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।





ओरी और नीसा की दोस्ती
ओरी और नीसा काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर फनी वीडियो शेयर करते दिखते हैं। अक्सर पार्टी में भी दोनों को कई बार साथ देखा गया है। बीते साल दोनों ने साल 1996 के एक बेहद बोल्ड शूट का ही रिक्रिएशन था, जो तब काजोल और रेखा ने कराया था। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed