Christopher Nolan: 'ओपेनहाइमर' के निर्देशक को दी जाएगी नाइटहुड की उपाधि, पत्नी एमा को भी मिलेगा सम्मान
'ओपेनहाइमर' के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन को ब्रिटेन से नाइटहुड की उपाधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार ने इसकी घोषणा की है।
विस्तार
दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म डायरेक्टर्स में क्रिस्टोफर नोलन का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने द डार्क नाइट और ओपेनहाइमर जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म 'ओपेनहाइमर' का इसा साल एकेडमी अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला, जिसे अलग-अलग श्रेणी में 7 ऑस्कर दिए गए। बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर अवार्ड क्रिस्टोफर नोलन के नाम रहा है। इसके बाद अब क्रिस्टोफर नोलन को ब्रिटेन से नाइटहुड की उपाधि मिलेगी। ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है।
क्रिस्टोफर की पत्नी को भी मिलेगा सम्मान
ब्रिटिश सरकार ने गुरुवार को प्रधान मंत्री ऋषि सुनक द्वारा अनुशंसित सम्मानों की सूची जारी की। इसमें कहा गया है कि क्रिस्टोफर नोलन की पत्नी और फिल्म निर्माता एम्मा थॉमस को डेमहुड यानी कि नाइटहुड के बराबर महिला सम्मान दिया जाएगा। इसमें कंजर्वेटिव राजनेता और टेक इंडस्ट्री के लीडर्स भी शामिल हैं।
Crew Review: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में आधी आबादी की धमक, करीना, तब्बू और कृति की गर्लगैंग पॉवर
क्रिस्टोफर ने पहली बार जीता ऑस्कर
ऑस्कर अवार्ड 2024 में 'ओपेनहाइमर' का जलवा देखने को मिला। इस फिल्म ने 7 ऑस्कर अपने नाम किए। वहीं, इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने अपना पहला ऑस्कर जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए यह अवार्ड मिला। इसकी खुशी ओपनहाइमर के 'साथ-साथ' दुनियाभर में क्रिस्टोफर नोलन के फैंस में देखने को मिली। क्रिस्टोफर के करियर में इंसेप्शन, इंटरस्टेलर, डनकर्क और बैटमैन ट्राइलॉजी जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं।
'ओपेनहाइमर' को लोगों का खूब मिला प्यार
क्रिस्टोफर नोलन की 'ओपेनहाइमर' सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों ने इसे काफी सराहा है। 'ओपेनहाइमर' में किलियन मर्फी ने अहम भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा इस फिल्म में एमिली ब्लंट, मैट डेमन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते दिखाई दिए थे। क्रिस्टोफर नोलन ने ऑस्कर जीते के बाद पूरी ओपेनहाइमर टीम का आभार जताया था और फिल्म के कलाकारों की खूब सराहना की थी।
Kabir Khan: 'द फॉरगॉटन आर्मी' के लिए शाहरुख ने नहीं लिए थे पैसे, कबीर ने बताया- आजाद हिंद फौज से है कनेक्शन