{"_id":"66f140df4873c0bb5607bf22","slug":"ooru-peru-bhairavakona-actor-and-telugu-star-sundeep-kishan-changed-his-name-as-per-numerology-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sundeep Kishan: संदीप किशन ने जताया अंक ज्योतिष पे भरोसा, अपने नाम में किया ये बदलाव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sundeep Kishan: संदीप किशन ने जताया अंक ज्योतिष पे भरोसा, अपने नाम में किया ये बदलाव
Mon, 23 Sep 2024 03:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
संदीप किशन तेलुगु फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता है। उन्होंने हिंदी फिल्म में भी काम किया है। हाल में ही उन्होंने अंक ज्योतिष के अनुसार अपने नाम के अंग्रेजी अक्षरों में बदलाव किया है।
विज्ञापन
संदीप किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sundeepkishan
विस्तार
संदीप किशन साउथ फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता हैं। उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है। फिल्मी दुनिया उनके लिए कभी नई नहीं थी, क्योंकि उनका जन्म फिल्मी परिवार में हुआ था। वो सिनेमैटोग्राफर छोटा के. नायडू और श्याम के. नायडू के भतीजे हैं। उन्होंने फिल्मों में अपना करियर गौतम वासुदेव मेनन के सहायक निर्देशक के रूप में शुरू की। इसके बाद वह स्नेहा गीथम से बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की। इन दिनों अभिनेता एक खास वजह से चर्चा में हैं।
विज्ञापन
तेलुगु फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता हैं संदीप
तेलुगु फिल्मों में संदीप की पहचान एक प्रतिभाशाली अभिनेता की है, जिनके पास बेहतरीन अभिनय क्षमता है। उन्होंने कई मौकों पर अपने अभिनय क्षमता का प्रदर्शन भी किया है। तेलुगु के अलावा वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आए हैं। अभिनेता ने साल 2010 में 'प्रस्थानम' फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के निर्देशक ने उन्हें अपने दोस्त राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के पास भेजा। इसके बाद वह अपनी पहली हिंदी फिल्म 'शोर इन द सिटी' में नजर आए थे। अब अभिनेता ने अंक ज्योतिष के आधार पर अपने नाम में भी परिवर्तन किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Kiran Rao: 'लापता लेडीज' के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर खुशी से गदगद किरण राव, चयन समिति का जताया आभार
विज्ञापन
अंक ज्योतिष के अनुसार किया बदलाव
फिल्मी कलाकारों का ज्योतिष पर भरोसा कोई नई बात नहीं है। कई सितारों ने अंक ज्योतिष पर भरोसा करते हुए अपने नाम के अक्षरों में बदलाव किया है। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस सूची में शामिल हैं। अब संदीप भी इस सूची में जुड़ गए हैं। उन्होंने हाल में ही एक दिलचस्प कदम उठाते हुए "पीपुल्स स्टार" उपनाम अपना लिया है। इसके अलावा उन्होंने अंक ज्योतिष के आधार पर अपने नाम के अक्षरों में भी बदलाव किया है। अब आधिकारिक तौर पर संदीप किशन के अंग्रेजी नाम से 'ए' अक्षर को उन्होंने हटा दिया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि उनके करियर में क्या बदलाव आता है।
इस साल 'लापता लेडीज' होगी ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि
आगामी 'मजाका' में आएंगे नजर
बात करें संदीप के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही अपनी पिछली फिल्म 'ऊरु पेरू भैरवकोना' में नजर आए थे। इस फिल्म दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। इसके बाद वह साउथ के मशहूर अभिनेता धनुष के साथ भी 'रायन' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद वह अपनी आगामी फिल्म 'मजाका' में नजर आएंगे। इस फिल्म को थ्रीनाधा राव नक्कीना निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म अगले साल मकर संक्राति के दौरान रिलीज होगी।
Bollywood News: Laapataa Ladies ने मारी बाजी, Oscars में में हुई एंट्री l Kiran Rao l Aamir Khan