फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nora fatehi attends american music awards 2025 in las vegas america see pictures

Nora Fatehi: अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में शामिल हुईं नोरा फतेही, ब्लैक वन पीस में बिखेरा जलवा; वीडियो वायरल

Tue, 27 May 2025 08:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 27 May 2025 08:24 AM IST
सार

Nora Fatehi in American Music Award 2025: लास वेगास में अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स के 51वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें नोरा फतेही ने अपनी प्रस्तुति से बिखेरा जलवा। देखें वीडियो।

विज्ञापन
Nora fatehi attends american music awards 2025 in las vegas america see pictures
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स 2025 के 51वें संस्करण का आयोजन बीते दिन सोमवार को लास वेगास में हुआ। हालांकि, भारत में इसका प्रसारण आज यानी कि मंगलवार की सुबह हुआ। इस समारोह में दुनिया भर के दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। इसी कणी में भारतीय अभिनेत्री नोरा फतेही ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिस कारण वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान एक्ट्रेस ने अपनी ओर खींच लिया। आइए देखते हैं नोरा फतेही का शानदार अंदाज।

विज्ञापन


नोरा फतेही ने म्यूजिक अवॉर्ड में बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अमेरिकन म्यूजकि अवॉर्ड्स में शामिल हुईं, जिसे अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज द्वारा आयोजित किया गया है। एक्ट्रेस ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहने नजर आ रही हैं, जिस पर शीशे और मोतियों से भी वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और हल्के मेकअप के साथ शानदार अंदाज में पोज देकर तस्वीरें क्लिक करा रही हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MTV (@mtv)



अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में दिखे ये सितारे

View this post on Instagram

A post shared by Style Echo (@style__echo)




ऊंचाइयों को छू रहीं नोरा
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपने नवीनतम सिंगल म्यूजिक ‘स्नेक’ की सफलता के बाद से ऊंचाइयों को छू रही हैं, क्योंकि इसे काफी पंसद किया जा रहा है। इस संगीत में अभिनेत्री के साथ अमेरिकन गायक और डांसर जेसन डेरुलो भी शामिल हैं। दोनों के द्वारा तैयार किया गया यह ट्रैक ‘स्नेक’ न केवल बीबीसी एशियन म्यूजिक चार्ट में शीर्ष पर रहा, बल्कि 130 मिलियन से अधिक बार देखा गया। इस उपलब्धि ने दुनियाभर में अभिनेत्री के प्रशंसकों और भारतीय संगीत प्रेमियों को खुश कर दिया है।

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: स्पीति में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर मुश्किल में पड़े सोनू सूद, पुलिस ने शुरू की जांच

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'द रायल्स' सीरीज में देखा गया था। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' में भी नजर आईं थीं। यह फिल्म डांस पर केंद्रित फिल्म थी। साथ ही आपको बताते चलें कि उन्होंने 'दिलबर' गाने से सबसे ज्यादा प्रसिद्धि कमाई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed