फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Non Actors get nominations for best actors award in New York Indian film festival for acting in Pyre

Pyre: उत्तराखंड के 'आमा-बुबू' की अमेरिका में धूम, बेस्ट एक्टर के लिए नामांकन

Tue, 22 Apr 2025 02:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Apr 2025 02:18 PM IST
सार

Pyre Nominations for Awards: विनोद कापड़ी की फिल्म 'पायर' को अब तक कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इस फिल्म में अभिनय करने वाले पदम सिंह कापड़ी और हीरा देवी को अब बड़ी उपलब्धि मिली है।

विज्ञापन
Non Actors get nominations for best actors award in New York Indian film festival for acting in Pyre
पायर - फोटो : एक्स: @vinodkapri

विस्तार

'न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स' के 25वें संस्करण को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। इस फेस्टिवल में उत्तराखंड के 80 साल के पदम सिंह कापड़ी और 70 साल की हीरा देवी को फिल्म 'पायर' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। हैरत की बात यह है कि इन दोनों ने इससे पहले किसी भी फिल्म में अभिनय नहीं किया। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी ने किया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड के हैं दोनों कलाकार
'पायर' फिल्म के लिए विनोद कापड़ी ने पदम सिंह को लिया था। वह भारतीय सेना के रिटायर सिपाही हैं। इसके अलावा हीरा देवी को लिया था जो कि एक किसान हैं। दोनों में से किसी ने भी पहले कभी अभिनय नहीं किया था। दोनों का ताल्लुक उत्तराखंड के जिला पिथौरागढ़ की तहसील बेरीनाग से है। पदम सिंह इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं।
KL Rahul: जब केएल राहुल ने अथिया की तारीफों के बांधे पुल, बताया- रिश्ते में आने से इन चीजों में हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन

Non Actors get nominations for best actors award in New York Indian film festival for acting in Pyre
पायर - फोटो : एक्स: @vinodkapri

भारत और सिनेमा के इतिहास में पहली बार
सिनेमा में और भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि 80 साल का आदमी जिसने कभी अभिनय नहीं किया वह इस अवॉर्ड के लिए नामांकित हुआ है।
पिछले साल जयदीप अहलावत को 'थ्री ऑफ अस' और सान्या मलहोत्रा को 'मिसेज' के लिए ये अवॉर्ड दिया गया था। 

विज्ञापन

'पायर' को मिले कई दूसरे अवॉर्ड
फिल्म 'पायर' को दुनिय भर में सराहा जा रहा है। फिल्म का विश्व प्रीमियर '28वें टैलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म दर्शक का पुरस्कार दिया गया था।
फिल्म को '16वें बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में जूरी पुरस्कार मिला है। हाल ही में 24वें इमेजिन इंडिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित छह नामांकन मिले।
Tiger Shroff: 10 घंटे शूटिंग करने के बाद टाइगर श्रॉफ ने उठाया 180 किलो वजन, कही हैरान करने वाली बात

फिल्म की कहानी
फिल्म 'पायर' में दो बुजुर्ग ने अहम भूमिका निभाई है, इनके नाम पदम सिंह और हीरा देवी हैं। फिल्म की कहानी हिमालय के एक सुदूर इलाके की है, जहां एक बुजुर्ग जोड़ा पदम और तुलसी रहते हैं। इनकी दुनिया उजड़ने लगी है। इनके गांव से लगभग सभी लोगों ने पलायन कर लिया है। वह सोचते हैं कि जब वो मर जाएंगे तो उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा? अचानक एक दिन उनके पास एक खत आता है, जिसके बाद उन्हें जीने की आस जगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed