{"_id":"6744caec6e4f5802e20a0164","slug":"nimrat-kaur-praises-diljit-dosanjh-pune-dil-luminati-tour-programme-says-its-bestest-concert-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nimrat Kaur: दिलजीत के कॉन्सर्ट को निमरत कौर ने बताया सबसे बेहतरीन, पुणे 'दिल-लुमिनाती टूर' का उठाया आनंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nimrat Kaur: दिलजीत के कॉन्सर्ट को निमरत कौर ने बताया सबसे बेहतरीन, पुणे 'दिल-लुमिनाती टूर' का उठाया आनंद
Tue, 26 Nov 2024 12:38 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:38 AM IST
सार
Nimrat Kaur: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 'दिल-लुमिनाती टूर' का आनंद अभिनेत्री निमरत कौर ने उठाया। अभिनेत्री ने दिलजीत के इस कार्यक्रम को अब तक का सबसे बेहतरीन कार्यक्रम कहा है।
विज्ञापन
निमरत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @nimratofficial
विस्तार
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इस समय अपने 'दिल-लुमिनाती टूर' से भारत के प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम किया। उनके इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए अभिनेत्री निमरत कौर भी लाइव शो में पहुंचीं और संगीत का आनंद उठाया। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद अपने अनुभवों को साझा किया है।
निमरत ने बताया सबसे बेहतरीन संगीत कार्यक्रम
निमरत कौर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर दिलजीत के पुणे में हुए लाइव शो के अपने अनुभव साझा किए। अभिनेत्री ने इसे अपने जीवन का सबसे बेहतरीन संगीत कार्यक्रम बताया। पोस्ट में निमरत की एक सेल्फी भी शामिल है। साथ ही कुछ वीडियोज भी हैं।
IFFI: 'इफ्फी' में छाई बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी 'द मेहता बॉयज', एशिया प्रीमियर पर मिली जबर्दस्त सराहना
विज्ञापन
संगीत कार्यक्रम में किया डांस
पोस्ट में साझा किए गए वीडियो में उन्होंने दिलजीत के हिट ट्रैक 'वाइब', 'किन्नी किन्नी', 'लेमोनेड', 'नैना', 'हस हस' और 'भूल भुलैया' के टाइटल ट्रैक पर डांस किया है। निमरत ने कार्यक्रम में सुरक्षा कर्मियों के साथ भी तस्वीर ली है। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने आउटफिट को कैजुअल, लेकिन स्टाइलिश रखा। अभिनेत्री ने प्रिंटेड रेड और व्हाइट शर्ट, ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने अपने लुक को रेड स्लिंग बैग और खुले बालों के साथ पूरा किया। निमरत दिलजीत को चीयर करने के लिए भीड़ में शामिल हो गईं। पोस्ट की हुई तस्वीरों के साथ निमरत ने लिखा, "होना नी मैं ठीक हो गई हूं...अब तक का सबसे बेहतरीन कॉन्सर्ट।
‘दिल-लुमिनाती टूर 2024’
दिलजीत ने अक्टूबर में नई दिल्ली से अपने बहुचर्चित ‘दिल-लुमिनाती टूर 2024’ के भारत दौरे की शुरुआत की। ‘दिल-लुमिनाती टूर’ पूरे भारत में प्रशंसकों का मनोरंजन करेंगा। दिलजीत के आगामी संगीत कार्यक्रम कोलकाता में 30 नवंबर, बेंगलुरु में 6 दिसंबर, इंदौर में 8 दिसंबर, चंडीगढ़ में 14 दिसंबर और गुवाहाटी में 29 दिसंबर को होंगे।
Alia Bhatt: ‘2 स्टेट्स’ में कास्ट किए जाने पर आलिया भट्ट को मिली नफरतें, अर्जुन कपूर ने बताई असल वजह

View this post on Instagram