फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boman Irani Directorial Debut The Mehta Boys Shines at Asia Premiere at 55th IFFI Goa

IFFI: 'इफ्फी' में छाई बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी 'द मेहता बॉयज', एशिया प्रीमियर पर मिली जबर्दस्त सराहना

Mon, 25 Nov 2024 11:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Nov 2024 11:59 PM IST
सार

बोमन ईरानी की निर्देशन में बनी फिल्म 'द मेहता बॉयज' को 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में एशिया प्रीमियर के दौरान जबर्दस्त सराहना मिली। यह फिल्म एक पिता-पुत्र के रिश्ते की जटिलताओं बखूबी प्रस्तुत करती है। 

विज्ञापन
Boman Irani Directorial Debut The Mehta Boys Shines at Asia Premiere at 55th IFFI Goa
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म द मेहता बॉयज ने आज (25 नवंबर) 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में अपने एशिया प्रीमियर के दौरान दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। फिल्म ने अपने वास्तविक और दिलचस्प अंदाज में पिता-पुत्र के रिश्ते को इस प्रकार प्रस्तुत किया कि यह सभी दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ गई। 'द मेहता बॉयज' ईरानी मूवीटोन एलएलपी और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले बनी है। यह बोमन ईरानी की पहली निर्देशित फिल्म है। 

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर जल्द होगी रिलीज

फिल्म में बोमन ईरानी के साथ-साथ अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सारुप जैसे शानदार कलाकार भी हैं। इस फिल्म का निर्माण बोमन ईरानी, दानिश ईरानी, विकेश भूटानी और शुजात सौदागर ने किया है। बोमन और अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर ने इसे लिखा है। यह फिल्म जल्द ही प्राइम वीडियो पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्रीमियर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी

'द मेहता बॉयज' एक पिता और पुत्र के बीच के जटिल रिश्ते की कहानी बयां करती है, जिसमें वे पीढ़ियों के अंतर, विभिन्न दृष्टिकोणों और पुरुषत्व की बदलती अवधारणाओं का सामना करते हैं। फिल्म में दो दिनों की यात्रा के दौरान इस रिश्ते में पाए जाने वाली तनाव और प्यार को  खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है। 

विज्ञापन

Boman Irani Directorial Debut The Mehta Boys Shines at Asia Premiere at 55th IFFI Goa
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्राइम वीडियो के निकिल मधोक ने जताई खुशी

प्राइम वीडियो इंडिया ओरिजिनल्स के प्रमुख निखिल मधोक ने फिल्म को लेकर कहा, "जब हमने इस फिल्म की कहानी पहली बार सुनी, तो हमें इसके सार्वभौमिक परिवार और पहचान जैसे विषय बहुत प्रभावित किए। यह कहानी पिता और पुत्र के बीच के संघर्ष को इस तरह से प्रस्तुत करती है, जो हर किसी से जुड़ी हुई है। बोमन ईरानी एक अद्भुत कहानीकार हैं, और 'द मेहता बॉयज' में बोमन और अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर ने जो शक्तिशाली और दिल को छूने वाली कहानी बुनी है, उसमें हमारे अद्भुत कलाकारों, अविनाश, श्रेया, पूजा और बोमन की बेहतरीन अभिनय ने चार चांद लगा दिए हैं। हम इस फिल्म के इफ्फी में गाला प्रीमियर का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हम दर्शकों से मिली सराहना के लिए आभारी हैं।"

Boman Irani Directorial Debut The Mehta Boys Shines at Asia Premiere at 55th IFFI Goa
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोमन ईरानी ने फिल्म के प्रीमियर पर क्या कहा?

प्रीमियर के दौरान बोमन ईरानी ने कहा, " द मेहता बॉयज एक ऐसी फिल्म है जिसे हर कोई अपने जीवन से जुड़ा हुआ पाएगा - चाहे आप पिता हों, मां हों, बेटा हो, बेटी हो, बहन हो या भाई। यह एक भावनात्मक फिल्म है, जिसमें बहुत गहराई है। मेरे लिए और फिल्म की पूरी टीम के लिए यह एक अविश्वसनीय पल है और हम सभी बेहद उत्साहित हैं कि हम अपने फिल्म का एशिया प्रीमियर 55वें इफ्फी में कर रहे हैं।"

इफ्फी 2024 में दिखी फिल्म की टीम 

गाला प्रीमियर में बोमन ईरानी, अलेक्जेंडर डिनेलारिस जूनियर, अभिनेता अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप, प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख निखिल मधोक, निर्माता दानिश ईरानी और विकेश भूटानी भी शामिल हुए। इसके साथ ही फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के महाप्रबंधक अजय ढोके ने सम्मानित किया गया।

Boman Irani Directorial Debut The Mehta Boys Shines at Asia Premiere at 55th IFFI Goa
फिल्म द मेहता बॉयज की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विदेश में धमाल मचा चुकी है फिल्म

इस साल की शुरुआत में द मेहता बॉयज का वर्ल्ड प्रीमियर शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जहां इसने 'बेस्ट फीचर फिल्म' का पुरस्कार जीता था। इसके बाद इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया, टोरंटो में भी प्रदर्शित किया गया, जहां बोमन ईरानी ने अपनी दमदार अदाकारी के लिए 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार प्राप्त किया था।
Amaran Box Office Collection Day 26: ‘अमरण’ की रफ्तार पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार को कितने में सिमटी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed