फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   New Promo Of Bigg Boss 20 Shows Fight Between Arishfa Khan And Scout In Captaincy Task

बिग बॉस 20: क्यों अरिश्फा खान पर भड़के स्काउट? नए एपिसोड में होगा जबरदस्त हंगामा; प्रोमो से बढ़ी एक्साइटमेंट

Tue, 15 Sep 2026 04:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 04:39 PM IST
सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिलने वाला है। रिलीज हुए नए प्रोमो को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 
 

विज्ञापन
New Promo Of Bigg Boss 20 Shows Fight Between Arishfa Khan And Scout In Captaincy Task
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों 'बिग बॉस 20' खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ न कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है। इस बीच मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें अलग लेवल का बवाल देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


क्यों हुई अरिश्फा और स्काउट के बीच लड़ाई? 
दरअसल, मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें कप्तानी के लिए नया टास्क दिया जाता है, जहां लड़कियों को लड़कों पर कलर फेंकना होगा। इसके बाद दूसरे सीन में अरिश्फा खान और स्काउट गेम खेलते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन


इस बीच अरिश्फा स्काउट के मुंह पर कलर फेंक देती हैं। इसके बाद स्काउट अरिश्फा को कुछ कहते हैं, तो उदिति बीच में आकर उनसे अरिश्फा को हाथ ना लगाने को कहती हैं। आगे जब एक बार और स्काउट के मुंह पर कलर लग जाता है, तो वो काफी गुस्सा हो जाते हैं, और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अरिश्फा भी इस दौरान गुस्से में नजर आती हैं। वीडियो के आखिर में स्काउट अपनी ऑडियंस से कहते हैं, 'आप लोगों ने देखा ही है, जो भी हुआ। मैं इस पॉइंट के बाद आपसे सबसे ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद करता हूं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

New Promo Of Bigg Boss 20 Shows Fight Between Arishfa Khan And Scout In Captaincy Task
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
  • नए प्रोमो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले एपिसोड में काफी हंगामा देखने को मिलने वाला है।
  • अब इसके लिए फैंस में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
  • बता दें कि बिग बॉस 20 में एक बार फिर सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं।
  • शो को कलर्स टीवी और जियो होटस्टार पर देखा जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ: ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के बाद सिंगर ने किया फैंस का धन्यवाद, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed