फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2

Movies: 2024 में बदली गई इन बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीख, किसी की शूटिंग नहीं हुई तो कोई टक्कर से बचती दिखी

Wed, 31 Jul 2024 04:38 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

'पुष्पा 2', 'इंडियन 2', 'लकी भास्कर' और 'औरों में कहां दम था' इस साल की बड़ी फिल्मों की सूची में शामिल हैं। इन सभी की रिलीज की तारीख में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2
औरों में कहां दम था, इंडियन 2, लकी भास्कर और पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'पुष्पा 2', 'इंडियन 2', 'लकी भास्कर' और 'औरों में कहां दम था', इस साल की ऐसी बड़ी फिल्में हैं, जिनकी रिलीज की तारीख में बदलाव हो चुका है। पहले तय की गई तारीख के सामने आने के बाद दर्शक अपनी-अपनी पंसद की फिल्म को देखने के लिए तैयार हो चुके थे, लेकिन फिर तारीख खिसकने की खबर ने उनके उत्साह को ठंडा कर दिया।

विज्ञापन

New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2
लकी भास्कर - फोटो : एक्स @SitharaEnts

लकी भास्कर

वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'लकी भास्कर' 07 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन उसी दिन जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने इसे जल्दी रिलीज करने की योजना बनाई। इसमें दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण सीतारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पुष्पा 2

'पुष्पा 2' को लेकर बड़े जोर-शोर से घोषणा की गई थी कि इसे 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस एलान के बाद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच चुका था। 'अमर उजाला' ने सबसे पहले 05 जून को ही बता दिया था कि तय तारीख पर फिल्म का रिलीज होना मुश्किल है और फिर 13 जून को तस्वीर साफ हो गई थी। दर्शक निराश हुए तो फिर निर्माताओं ने कुछ दिन बाद नए पोस्टर के साथ नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया कि अब इसे 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा, मगर अभी भी इस तरह की खबरें सामने आ रही है कि फिल्म अगले साल तक टलने जा रही है। फिल्म की शूटिंग अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं।

विज्ञापन

New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

औरों में कहां दम था

फिल्म 'औरों में कहां दम था' अब तक रिलीज होकर थिएटर से हटने वाली भी हो जाती, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके लिए 05 जुलाई, 2024 की तारीख तय की गई थी और यह सिनेमाघरों की दहलीज तक पहुंच भी गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर तारीख में बदलाव कर दिया गया। अब एक बार फिर से यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए लाइन में लगी है। इसे 02 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू ने अहल रोल निभाया है। इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। 

Ulajh: 'उलझ' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे आदिल, श्रीदेवी के साथ भी कर चुके हैं काम, बताई दोनों में समानता

New Movies Release Date Changes in 2024 Lucky Baskhar Indian 2 Auron Mein Kahan Dum Tha Pushpa 2
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan

इंडियन 2

कमल हासन अभिनीत फिल्म 'इंडियन 2' इन दिनों थिएटर में चल रही है। फिल्म को दर्शकों की ओर से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, बल्कि इसे आलोचना का सामना करना पड़ा। शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले जून, 2024 में रिलीज किया जाना था, लेकिन 27 जून, 2024 को 'कल्कि 2898 एडी' आने वाली थी। इसके बाद फिल्म को 12 जुलाई, 2024 को रिलीज किया गया। इसका मुकाबला 'सरफिरा', 'किल' और 'कल्कि 2898 एडी' से हुआ।

Beta: 'बेटा' के लिए पहली पसंद नहीं थीं माधुरी दीक्षित? इस सुपरस्टार अभिनेत्री ने ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed