Ulajh: 'उलझ' में जान्हवी के साथ नजर आएंगे आदिल, श्रीदेवी के साथ भी कर चुके हैं काम, बताई दोनों में समानता
आदिल हुसैन आगामी फिल्म ‘उलझ’ मे जान्हवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। वह अभिनेत्री की मां श्रीदेवी के साथ भी ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल में ही दोनों अभिनेत्रियों के काम में समानता को लेकर बात की है।
विस्तार
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें नए दौर की सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अक्सर ये कहा जाता है कि उनमें उनकी मां श्रीदेवी की झलक नजर आती है। हाल में ही फिल्म उलझ में उनके सह-कलाकार रहे आदिल हुसैन ने उनके काम और उनकी मां के काम के बीच समानताओं पर बात की है।
डीएनए से बातचीत के दौरान आदिल ने ‘उलझ’ में अपनी भूमिका और अभिनेत्री के साथ काम करने के अनुभव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि की भूमिका में दिखेंगे। उन्होंने आगे बताया कि उनका किरदार विश्व की राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधो का जानकार है, जो जान्हवी के किरदार की सहायता करता है।
फिल्म में जान्हवी कपूर और रोशन मैथ्यू के साथ काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना हमेशा ही आनंददायक एहसास होता है। इससे कलाकारों के अभिनय में गहराई आती है और काम काफी आकर्षक और वास्तविक लगता है। उन्होंने कहा कि कलाकार हमेशा अपने काम में सत्य की तलाश करते हैं, जान्हवी और रोशन को अपनी कला को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते देखना उन्हें काफी रोमांचक लगता है।
Krishan Kumar: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, मैच फिक्सिंग केस में है नाम
आदिल इससे पहले साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म में उनके पति की भूमिका निभाई थी। अब बारह साल बाद वह उनकी बेटी जान्हवी के साथ काम कर रहे हैं। दोनों अभिनेत्रियों के काम के बीच समानता को लेकर उन्होंने कहा कि जान्हवी को देखकर साफ पता लगता है कि उन्हें अभिनय विरासत में मिली है। वह काम को लेकर क्रेंद्रित और ईमानदार हैं।
डांस करती नजर आईं बिपाशा की क्यूट बिटिया रानी देवी
आदिल ने कहा कि जान्हवी अपने दृश्यों को लेकर जागरुक रहती हैं और उसे बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास करती हैं। अभिनेता ने कहा कि जब वह 14 साल की थीं, तो अपनी मां के साथ नियमित तौर पर ‘इंग्लिश विंग्लिश’ के सेट पर आती थीं। उन्होंने आगे कहा कि अभिनेत्री के काम में भी अपनी मां जैसा समर्पण नजर आता है। बताते चलें कि ‘उलझ’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
विक्रांत को आ रहे '12वीं फेल' जैसी फिल्म बनाने के फोन, जानिए ऐसा करेंगे या नहीं