Trisha: ‘ठग लाइफ’ में अपने रोल के लिए ट्रोल हुईं तृषा; यूजर्स बोले- सभी सुपरस्टार्स को बर्बाद करके ही दम लोगे?
Trisha In Thug Life: ठग लाइफ की रिलीज के बाद अभिनेत्री तृषा कृष्णन अब नेटिजंस के निशाने पर आ गई हैं। उनकी एक्टिंग को लेकर लोग उन्हें ट्रोल्स कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमल हासन की मच अवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ विवादों के बीच आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर दिए गए बयान के बाद फिल्म विवादों में भी घिर गई। जिसके बाद फिल्म की चर्चा और भी हो गई। फिल्म को लेकर बने बज को देखते हुए उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएगी। हालांकि, अभी तक फिल्म को लेकर जो रिव्यू सामने आ रहे हैं, बहुत अच्छे नहीं हैं। वहीं फिल्म की रिलीज के बाद लीड एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। जानते हैं तृषा को लेकर एक्स पर यूजर्स कैसी-कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यूजर्स ने दी तृषा को रिटायर होने की सलाह
‘ठग लाइफ’ में तृषा कृष्णन ने ‘इंद्राणी’ की भूमिका निभाई है। तृषा की गिनती साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। ऐसे में तृषा से फैंस को अच्छे काम की उम्मीद थी। हालांकि, अब फिल्म के रिलीज होने के बाद यूजर्स तृषा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तृषा को ओवर रेटेड बताते हुए उन्हें रिटायर हो जाने की सलाह दे डाली। तो वहीं एक यूजर ने तृषा से एक्टिंग न करने की अपील करते हुए लिखा कि उन्होंने इस साल कई बड़ी फिल्मों को बर्बाद कर दिया।
Useless overrated. Should retire already #Trisha https://t.co/hpQZLIKEGO
विज्ञापन विज्ञापन— Cinema Scroll (@scrollcinema) June 5, 2025
Peedai for a reason..
— Cinema Scroll (@scrollcinema) June 5, 2025
Ruined all the biggies this Year man... #ThugLife getting thrashed. . Please stop acting @trishtrashers #trisha pic.twitter.com/aRfytKrqkn
यूजर्स बोले- तृषा ने अच्छी फिल्मों को बर्बाद किया
कुछ नेटिजंस ने तृषा को ओवर रेटेड और बर्बाद बताते हुए कहा कि उनका डाउनफाल शुरू हो गया है। यूजर ने तृषा की पिछली फिल्मों का जिक्र किया जिनमें तृषा की एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई। एक यूजर ने ‘ठग लाइफ’ का रिव्यू करते हुए जहां कमल हासन की तारीफ की और फिल्म के संगीत और क्लाइमेक्स को सराहा। वहीं तृषा की एक्टिंग की बुराई करते हुए उनके कैरेक्टर को जबरदस्ती का बताया। वहीं एक यूजर ने तृषा से ऐसे बेकार किरदार न करने का आग्रह भी किया।
I was first one to tell #Trisha's downfall began.. This is happening.. 😃
— Cinema Scroll (@scrollcinema) June 5, 2025
Identity
Vidaa Muyarchi
Good Bad Ugly#ThugLife
4 awful movies in same year.. Overhyped... overrated.. pic.twitter.com/CZipL5FGRt
#ThugLife My Opinion ✅
— Bollywoodz Actress (@Bollywoodzact) June 5, 2025
• As usual #KamalHaasan , #SilambarasanTR Peaked 🔥
• #AishwaryaLekshmi Show Stealer 💯
• #Trisha Unwanted Character 🙃
• #ARRahman Excellent Music but too much repeated BGM ❤️
• Can't Feel Depth in Story 🙌
• Stunt Work 👏
• Climax was So Good 💥 pic.twitter.com/t0yel5F05N
Please stop this type of worst character selection mam...
— KUMAR || THE LONE WOLF || Vaathi సార్ JAILER || (@CoolChimtu_555) June 5, 2025
That roles not bold r etc etc ..
I really felt sad #Trisha
यह खबर भी पढ़ेंः Thug Life Review: कमल हासन ने अब मणि रत्नम संग बनाई ‘इंडियन 2’, दादी और नानी के कन्फ्यूजन जैसी पूरी फिल्म
कमल हासन के कन्नड़ भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच ‘ठग लाइफ’ आज कर्नाटक को छोड़कर बाकी जगह रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम कई सालों बाद एक साथ वापस आए हैं। हालांकि, फिल्म से जैसी उम्मीदें थीं अभी तक वैसे रिव्यू सामना नहीं आ रहे हैं। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।