फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   netizens found pakistani actress hania aamir in diljit dosanjh neeru bajwa movie sardaar ji 3 bts pictures

Sardaar Ji 3: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम कर रहे दिलजीत दोसांझ? तस्वीरें देख फैंस ने पूछा सवाल

Mon, 09 Jun 2025 08:59 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 09 Jun 2025 08:59 AM IST
सार

Hania Aamir: पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखने के बाद फैंस ने हानिया आमिर को लेकर सवाल उठा दिया।

विज्ञापन
netizens found pakistani actress hania aamir in diljit dosanjh neeru bajwa movie sardaar ji 3 bts pictures
दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। वजह है पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, जिनकी झलक कई यूजर्स को फोटोज में दिख रही है। अब इसके बाद ये भी सवाल उठ रहा है कि क्या सच में दिलजीत की फिल्म में हानिया नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन


दिलजीत ने शेयर कीं बीटीएस तस्वीरें
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें पंजाबी सिनेमा की फेवरेट जोड़ी नीरू बाजवा और दिलजीत की कैमिस्ट्री एक बार फिर दिखी। लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि कुछ यूजर्स ने इन तस्वीरों में हानिया आमिर को भी ‘स्पॉट’ कर लिया। एक तस्वीर में ब्लैक साड़ी पहने एक लड़की को दिलजीत के साथ देखा गया, जिसे लेकर फैंस दावा कर रहे हैं कि वो कोई और नहीं बल्कि हानिया आमिर ही हैं। इसके साथ ही एक और तस्वीर में दिखाई देने वाली आंखें और बालों से भी फैंस ने कयास लगा डाले कि वह भी हानिया ही हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)




सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन्स
इतना ही नहीं, एक खास टी-शर्ट जो दिलजीत ने पहनी थी, उस पर छपी तस्वीर को लेकर भी यूजर्स में हलचल है। कुछ का मानना है कि वो फोटो भी हानिया आमिर की ही है। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों और कयासों की बाढ़ आ गई। कोई पूछ रहा है, 'क्या हानिया इस फिल्म में हैं?' तो कोई कह रहा है, 'पाजी कितना सस्पेंस में डाल रहे हो!'




हानिया आमिर को लेकर फिर उठे सवाल
दिलजीत की इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता के बीच एक पुराना विवाद भी फिर से चर्चा में आ गया है। दरअसल, अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव बढ़ गया था। इसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर रोक लगाने की मांग फिर उठने लगी थी। ऐसे में खबरें आई थीं कि हानिया आमिर को फिल्म से हटा दिया गया है। हालांकि इस पर फिल्म निर्माताओं की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

View this post on Instagram

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)




कब रिलीज हो रही फिल्म? 
इन सबके बीच ‘सरदार जी 3’ को लेकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसका टीजर जल्द ही सामने आने वाला है। दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों में खासा क्रेज है, लेकिन अब अगर हानिया आमिर इस फिल्म का हिस्सा निकलती हैं, तो यह फिल्म और भी खास हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed