फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   netflix warner bros 72 billion mega merger hbo max hollywood deal

नेटफ्लिक्स ने किया हॉलीवुड की सबसे बड़ी डील का एलान, 6.47 लाख करोड़ में खरीद डाला वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो

Fri, 05 Dec 2025 08:28 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 05 Dec 2025 08:28 PM IST
सार

Netflix-Warner Bros Mega Deal: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को एक बड़ी डील का ऐलान किया है। इस डील के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि अब 42 करोड़ ग्लोबल सब्सक्राइबर्स एक ही स्ट्रीमिंग इकोसिस्टम में आ जाएंगे।

विज्ञापन
netflix warner bros 72 billion mega merger hbo max hollywood deal
नेटफ्लिक्स-वॉर्नर ब्रदर्स - फोटो : एक्स

विस्तार

गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने एक ऐसा ऐलान किया, जिसने पूरी ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हॉलीवुड के 100 साल पुराने दिग्गज स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदे जाने की घोषणा कर दी। करीब 72 बिलियन डॉलर यानी करीब 6.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास इस डील को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स ने की बड़ी डील
यह अधिग्रहण सिर्फ एक कारोबारी समझौता नहीं, बल्कि कंटेंट की दुनिया में शक्ति संतुलन बदलने वाला कदम माना जा रहा है। नेटफ्लिक्स आने वाले वर्षों में अपनी कंटेंट लाइब्रेरी, प्रोडक्शन क्षमता और ग्लोबल रीच को जिस तरह विस्तारित करना चाहता है- वॉर्नर ब्रदर्स की ये खरीदारी उसमें गेम चेंजर साबित हो सकती है।
विज्ञापन




यह खबर भी पढ़ें: राशा थडानी से अहान पांडे तक, इस साल इन स्टार किड्स ने किया डेब्यू; बॉक्स ऑफिस पर किसने दिखाया कितना दम?
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स बोर्ड मीटिंग के बाद हुआ ऐलान
नेटफ्लिक्स बोर्ड मीटिंग के बाद CEO टेड सारंडोस ने घोषणा करते हुए कहा कि यह अधिग्रहण उनकी कंपनी को अगली बड़ी छलांग देगा। वॉर्नर ब्रदर्स के पास 'हैरी पॉटर', 'डीसी यूनिवर्स', 'बैटमैन', 'द बिग बैंग थ्योरी', 'गेम ऑफ थ्रोन्स', 'द सोप्रानोस' जैसी वर्ल्ड-फेमस फ्रेंचाइजियां हैं। इन फिल्मों और सीरीज के नेटफ्लिक्स पर आने से प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइब्रेरी अब तक की सबसे बड़ी हो जाएगी। दूसरी ओर, वॉर्नर ब्रदर्स, जो 1923 में स्थापित हुआ था, पिछले कुछ वर्षों से बदलावों और बड़े कॉम्पीटिशन का सामना कर रहा था। नेटफ्लिक्स का अधिग्रहण स्टूडियो के लिए एक मजबूत सहारा माना जा रहा है।

कैसे होगी ये डील पूरी?
इस डील को लेकर इसके अलावा जो अहम जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसमे डील कैसे पूरी होगी, ये बताया गया है। 

• नेटफ्लिक्स कैश और अपने शेयर दोनों से भुगतान करेगा।
• डिज्नी और अमेजन भी दावेदार थे, लेकिन नेटफ्लिक्स की बोली सबसे ऊंची रही।
• रेगुलेटरी अप्रूवल मिलने पर यह सौदा अगले साल की पहली तिमाही में पूरा हो सकता है।
• दोनों कंपनियों के मिल जाने के बाद लगभग 42 करोड़ ग्लोबल सब्सक्राइबर्स एक ही स्ट्रीमिंग इकोसिस्टम में आ जाएंगे।

नेटफ्लिक्स के हिस्से में अब क्या?
डील के बाद नेटफ्लिक्स को एचबीओ और एचबीओ मैक्स की विशाल लाइब्रेरी भी मिल जाएगी। यानी अब फ्रेंड्स, डीसी फिल्मों से लेकर एचबीओ शोज भी नेटफ्लिक्स के कंटेंट यूनिवर्स का हिस्सा होंगे।एंटरटेनमेंट एनालिस्ट्स का मानना है कि यह मर्जर आने वाले समय में छोटे स्टूडियोज पर भारी दबाव बढ़ा देगा और स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री का ढांचा पूरी तरह बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed