फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday

राशा थडानी से अहान पांडे तक, इस साल इन स्टार किड्स ने किया डेब्यू; बॉक्स ऑफिस पर किसने दिखाया कितना दम?

Fri, 05 Dec 2025 07:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Dec 2025 07:43 PM IST
सार

Starkids Debut This Year: साल 2025 विदा लेने वाला है। सिनेमा के लिहाज से यह साल काफी खास रहा। कई स्टारकिड्स ने इस साल डेब्यू किया। बॉक्स ऑफिस के मैदान में कौन कितना असर दिखा पाया? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन
Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
अहान पांडे, खुशी कपूर, राशा थडानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल कई नए सितारों ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखे। चर्चित सितारों के बच्चों के डेब्यू ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। जनवरी में फिल्म 'आजाद' की रिलीज के साथ ही यह सिलसिला शुरू हो गया था और सालभर चला। मगर, बॉक्स ऑफिस पर कौन अपना दम दिखा पाया? जानते हैं

विज्ञापन
Trending Videos

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
फिल्म आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

राशा थडानी
इस साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'आजाद' के जरिए रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इंडस्ट्री में कदम रखे। सिर्फ उन्होंने ही नहीं, बल्कि उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया। मगर, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही। हालांकि, राशा ने अपने आइटम नंबर 'ऊई अम्मा' से जरूर सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : X

शनाया कपूर
एक्टर संजय कपूर की बिटिया शनाया कपूर ने भी इसी साल अभिनय की दुनिया में बोहनी की। उन्होंने फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से डेब्यू किया। इसमें वे विक्रांत मैसी के अपोजिट नजर आईं। मगर, कमाई के मामले में फिल्म फुस्स साबित रही।

विज्ञापन

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
नादानियां - फोटो : अमर उजाला

इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जहां बॉलीवुड में स्थापित हो चुकी हैं, वहीं इस साल उनके बेटे इब्राहिम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से डेब्यू किया था। हालांकि, इब्राहिम का यह ओटीटी डेब्यू था। मगर फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यू मिले।

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

खुशी कपूर और जुनैद खान
फिल्म 'लवयापा' के जरिए आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। इससे पहले जुनैद ओटीटी पर फिल्म 'महाराज' में नजर आए थे और उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। वहीं, खुशी कपूर ओटीटी पर आई फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आ चुकी थीं। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई दोनों सितारों की पहली फिल्म 'लवयापा' फ्लॉप रही।

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
आर्यन खान और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने भी इस साल डेब्यू किया। हालांकि, उन्होंने प्लेटफॉर्म ओटीटी चुना। उन्होंने सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के जरिए बतौर निर्देशक डेब्यू किया। उन्हें काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। आर्यन दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। 

Kids Debut Year Ender 2025 Who Succeeded and Who Failed at the Box Office Rasha thadani Ahaan Panday
अनीत पड्डा और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अहान पांडे
इस साल का सबसे धमाकेदार डेब्यू अहान पांडे ने किया। एक्टर चंकी पांडे के भतीजे ने फिल्म 'सैयारा' के जरिए धूम मचा दी। बता दें कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा की भी बतौर मुख्य कलाकार यह पहली फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' छा गई और 300 करोड़ी क्लब में एंट्री ली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed