फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Reduces Subscription Price In Over 30 Countries know which Gets Cheaper Plans

Netflix Plan: नेटफ्लिक्स ने फिर सस्ते किए अपने प्लान, जानें अब कहां कितने हुए दाम

Fri, 24 Feb 2023 12:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Feb 2023 12:00 PM IST
सार

नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 30 से अधिक देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को कम करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह फैसला उन ग्राहकों को अपने से जोड़ने के प्रयास में लिया है, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती कीमतों के कारण दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।

विज्ञापन
Netflix Reduces Subscription Price In Over 30 Countries know which  Gets Cheaper Plans
नेटफ्लिक्स - फोटो : social media

विस्तार

'नेटफ्लिक्स' दुनिया भर में एक लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिस पर दर्शकों द्वारा पसंद की जाने वाली कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। सिनेप्रेमी इन फिल्मों और वेब सीरीज को देखने के लिए अक्सर इसका सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं। जहां नेटफ्लिक्स आए दिन उस पर रिलीज होने वाले शोज और फिल्मों के लिए चर्चाओं में रहता है, वहीं आज यह प्लेटफॉर्म किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। हमारी यह खबर नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि प्लेटफॉर्म ने कई देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को घटाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Netflix Reduces Subscription Price In Over 30 Countries know which  Gets Cheaper Plans
नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 30 से अधिक देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को कम करने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह फैसला उन ग्राहकों को अपने से जोड़ने के प्रयास में लिया है, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की बढ़ती कीमतों के कारण दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने यह फैसला में मध्य पूर्वी देशों जैसे यमन, जॉर्डन, लीबिया और ईरान, केन्या, अफ्रीकी बाजार, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और बुल्गारिया जैसे यूरोपीय देश शामिल में जारी करने का फैसला किया है। 
Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे रातों रात हो गए थे फिल्मों से बाहर, एक ने तो शूटिंग भी कर दी थी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

Netflix Reduces Subscription Price In Over 30 Countries know which  Gets Cheaper Plans
नेटफ्लिक्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसके अलावा लैटिन अमेरिका के निकारागुआ, इक्वाडोर और वेनेजुएला सहित कई देशों की सब्सक्रिप्शन कीमतों में कमी देखी गई है। एशियाई देशों में मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे कई देश शामिल हैं।  विश्लेषकों का कहना है कि, 'यह निश्चित रूप से न केवल नेटफ्लिक्स के लिए बल्कि स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री के हालिया रुझानों के खिलाफ है।'
Shehnaaz Gill: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रोमांस करेंगी शहनाज गिल! इस सिंगर की म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर

विज्ञापन

Netflix Reduces Subscription Price In Over 30 Countries know which  Gets Cheaper Plans
नेटफ्लिक्स - फोटो : Social media

नेटफ्लिक्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम जानते हैं कि जब मनोरंजन की बात आती है तो सब्सक्राइबर्स के पास ज्यादा विकल्प नहीं होते हैं और नेटफ्लिक्स एक ऐसा अनुभव प्रदान करने के लिए समर्पित है, जो उनकी अपेक्षाओं से बढ़कर है।' पिछले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स ने यूएस और कनाडा में सब्सक्राइबर्स के लिए अपने प्लान की कीमत बढ़ाई थी। बाद में मार्च में, नेटफ्लिक्स ने यूके और आयरलैंड के सब्सक्राइबर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी।
Martin: 'वन मैन आर्मी' बन पाकिस्तान को धूल चटाते दिखे ध्रुव सरजा, 'मार्टिन' का टीजर देख याद आई 'केजीएफ'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed