फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nepali film Tara The Lost Star directed by Samten Bhutia selected for screening at Cannes Film Festival 2024

Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में होगी इस नेपाली फिल्म की स्क्रीनिंग, सिक्किम के सीएम ने दी बधाई

Sat, 11 May 2024 12:40 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 11 May 2024 12:40 PM IST
सार

'तारा: द लॉस्ट स्टार' नेपाली भाषा की फिल्म है, जिसमें हिमालय और सिक्किम की संस्कृति देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण पासांग मिंटोक फिल्म्स के सहयोग और साडा प्रोडक्शंस के बैनर तले साबित्री छेत्री ने किया है। 

विज्ञापन
Nepali film Tara The Lost Star directed by Samten Bhutia selected for screening at Cannes Film Festival 2024
फिल्म 'तारा: द लॉस्ट स्टार' - फोटो : इंस्टाग्राम @samtenbhutia_official

विस्तार

नेपाली फिल्म 'तारा: द लॉस्ट स्टार' दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार है। दरअसल, इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को फेस्टिवल में मार्किट स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। इसका निर्देशन सिक्किम के निर्देशक समतेन भूटिया ने किया है।

विज्ञापन


फिल्म में दिखेगी हिमालय और सिक्किम की संस्कृति
'तारा: द लॉस्ट स्टार' नेपाली भाषा की फिल्म है, जिसमें हिमालय और सिक्किम की संस्कृति देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्माण पासांग मिंटोक फिल्म्स के सहयोग और साडा प्रोडक्शंस के बैनर तले साबित्री छेत्री ने किया है। इसमें श्यामा श्री शेरपा, किरण दहल, लूनिभा तुलाधर, शशिकला प्रधान, देवराज शेरपा, बसंत शर्मा, आनंद गुरुंग, सुष्मिता भुजेल और टिमोथी राय ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Samten Bhutia (@samtenbhutia_official)

विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम के सीएम ने दी बधाई
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी 'तारा: द लॉस्ट स्टार' की स्क्रीनिंग की खबर से काफी खुश हैं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 'तारा: द लॉस्ट स्टार' की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इसे सिक्किम की एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताते हुए लिखा कि यह सोशल ड्रामा फिल्म हिमालय की जीवंत संस्कृति को दिखाते हुए वैश्विक दर्शकों का मन मोह लेने का वादा करती है। उन्होंने आगे लिखा कि 'तारा: द लॉस्ट स्टार' हमारे फिल्म निर्माताओं की प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।




भारत के लिए खास होने वाला है कान फिल्म फेस्टिवल 
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 14 मई, 2024 से 25 मई, 2024 तक किया जाएगा। इस समारोह में कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। भारतीय दर्शकों के लिए खास बात यह है कि फेस्टिवल में भारत की ओर से 'भारत पर्व' होस्ट किया जाएगा। इसके जरिए भारत को दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, खरीदारों और बिक्री एजेंटों के साथ-साथ फिल्मी हस्तियों से भी जुड़ने का मौका मिलेगा। वहीं, 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर को भी इसी दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसे 20 नवंबर, 2024 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

GOAT: 'गोट: ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की शूटिंग के लिए यूएसए रवाना हुए विजय, फिल्माएंगे ये बेहतरीन दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed