फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nepal Tragedy: suniel shetty and Manasi Parekh praying for those affected by devastation floods in Nepal

नेपाल आपदा: विनाशकारी बाढ़ का मंजर देख सुनील शेट्टी बोले- 'दिल टूट रहा है'; मानसी पारेख ने जताईं संवेदनाएं

Thu, 27 Aug 2026 04:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 04:46 PM IST
सार

Nepal Tragedy: नेपाल में बीते दिन आई बाढ़ ने देश में भीषण तबाही मचाई है। राहत एवं बचाव दल जुटे हुए हैं। बाढ़ के विनाशकारी मंजर पर सुनील शेट्टी ने पोस्ट शेयर किया है। वहीं, मानसी पारेख ने बताया कि वे महज पांच दिन पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाके में गई थीं। 

विज्ञापन
Nepal Tragedy: suniel shetty and Manasi Parekh praying for those affected by devastation floods in Nepal
सुनील शेट्टी-मानसी-अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद देश में हालात भयावह हैं। कई इलाके पूरी तरह मलबे में दबे हुए हैं।  राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस त्रासदी पर दुख जताया है। उन्होंने प्रभावितों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए प्रार्थना की है। साथ ही अभिनेत्री मानसी पारेख ने भी संवेदना व्यक्त की हैं।

विज्ञापन

सुनील शेट्टी ने बोल- 'तबाही देख दिल टूट रहा है'
अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'नेपाल में हुई तबाही को देखकर दिल टूट रहा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित परिवारों और वहां दिन-रात काम कर रहे लोगों के साथ हैं। नेपाल के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हिम्मत बनाए रखें'।


विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले गई थीं मानसी पारेख
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना जताई हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि जिस तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र (ग्यिरोंग पोर्ट) में बाढ़ आई है, वे वहां ठीक पांच दिन पहले मौजूद थीं।
मानसी पारेख का कहना है कैलाश मानसरोवर की यात्रा के बाद फिलहाल वे चीन में सुरक्षित हैं और एक होटल में ठहरी हुई हैं। मगर, उन्होंने याद किया कि पांच दिन पहले ही वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में थीं। 


विज्ञापन

दोबारा जाने का प्लान बना रही थीं मानसी
मानसी का कहना है कि उन्होंने दोबारा ग्यिरोंग पोर्ट जाने का प्लान बनाया था, लेकिन अचानक आई बाढ़ के कारण वह इलाका अब पानी में डूब गया है। मानसी ने प्रभावित इलाके का एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी हालिया यात्रा को याद किया और लिखा है, 'देखिए क्या हुआ है। हमें कल सुबह यहीं आना था'। 
एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में, मानसी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही इसी जगह पर उनका कितना शानदार स्वागत हुआ था। उन्होंने लिखा, 'सच कहूं तो, पांच दिन पहले ही इसी जगह पर मेरा स्वागत हुआ था। कितने प्यार से और अब यह पूरी जगह पानी में डूबी हुई है'।

अनुपम खेर ने जताई संवेदना
अभिनेता अनुपम खेर ने भी पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'मैं नेपाल के लिए प्रार्थना करता हूं। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। लोगों की जान गई है। परिवार उजड़ गए हैं। घर बह गए हैं। बेबस जानवर इस तबाही में फंस गए हैं। यह सोचना ही दिल तोड़ने वाला है कि कैसे कुछ ही पलों में, किसी की अपनी कही जाने वाली हर चीज गायब हो सकती है'।
एक्टर ने आगे लिखा है, 'इन दृश्यों को देखकर मुझे बहुत बेबसी महसूस हो रही है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed