Kolkata Doctor Case: कोलकाता दुष्कर्म मामले की खबर सुन एक घंटा रोए नील, बोले- बेटी के भविष्य की हुई चिंता
अभिनेता ने घटना में न्याय की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति गहरी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया। बुजोका से बात करते हुए उन्होंने कहा, "पहली बार जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं घर पर अकेला था। मेरी पत्नी और बेटी अपनी मां के घर गई हुई थीं।"
विस्तार
कोलकाता दुष्कर्म मामले की खबर सुन रो पड़े थे अभिनेता
अभिनेता ने घटना में न्याय की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति गहरी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया। बुजोका से बात करते हुए उन्होंने कहा, "पहली बार जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं घर पर अकेला था। मेरी पत्नी और बेटी अपनी मां के घर गई हुई थीं। मैं अकेला घर पर था और जैसे ही मैंने खबर सुनी, मेरी आंखों में आंसू थे और मैं एक घंटा उदास होकर रोया था। मुझे याद है कि मैंने अपनी पत्नी को फोन किया और उनसे बात करने की कोशिश की।"
नील को हुई बेटी के भविष्य की चिंता
नील ने आगे कहा कि एक पिता के तौर पर वह अक्सर अपनी बेटी के बारे में सोचते हैं और चल रही घटनाओं के साथ, वह उसके भविष्य के बारे में चिंतित हैं। अभिनेता ने कहा "मैं एक भावुक आदमी हूं, जितना भी लोग मुझे जानते हैं। जानते हैं कि मैं एक परिवार वाला बंदा हूं। मैं हमेशा अपनी बेटी के साथ रील साझा करता हूं। हर पिता की तरह मैं भी अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोचता हूं, कल वो बड़ी होगी, क्या करेगी, डर लगता है।"
पारिवारिक व्यक्ति हैं नील
अभिनेता के निजी जीवन की बात करें तो नील ने साल 2017 में अपने परिवार की मौजूदगी में पारंपरिक हिंदू रीति से रुक्मिणी सहाय से शादी की। अगले वर्ष उन्होंने अपनी पहली संतान बेटी नूरवी नील मुकेश का स्वागत किया।