Cannes 2025: नीरज घेवन ने कान में पायल कपाड़िया के साथ साझा की तस्वीर, अनुराग कश्यप बोले- ‘दो चमकते सितारे’
Neeraj Ghaywan: 'होमबाउंड' के निर्देशक नीरज घेवन ने सोशल मीडिया पर डायरेक्टर पायल कपाड़िया के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर पर तमाम सितारे प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विस्तार
निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म ‘होमबाउंड’ का कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में स्क्रीनिंग किया गया। इस फिल्म की काफी सराहना हुई और इसके लिए लगभग नौ मिनट तक खड़े होकर लोगों ने तालियां बजाई। उसी दिन निर्देशक की मुलाकात फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया से हुई, जिन्होंने पिछले साल कान में ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता था और इस साल वह जूरी सदस्य के रूप में हैं। नीरज ने दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए जानते हैं इस पर एक्टर्स ने क्या प्रतिक्रियाएं दीं।
नीरज घेवन ने लिखा खूबसूरत कैप्शन
निर्देशक नीरज घेवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने डायरेक्टर पायल कपाड़िया के साथ तस्वीर साझा की है। पोस्ट में उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी लगाते हुए कैप्शन दिया, 'कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे बड़ी भारतीय स्टार पायल कपाड़िया के साथ समय बिता रहा हूं।' शेयर की गई तस्वीर में नीरज मैरून कलर की कोट-पैंट पहने नजर आ रहे हैं, तो वहीं पायल ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया
नीरज घेवन के इस पोस्ट पर कई भारतीय कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने कमेंट किया कि दो चमकते हुए सितारे। वहीं अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने काले दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा भी कई फिल्मी सितारों ने फोटो पर कमेंट किया है।
यह खबर भी पढ़ें: MI 8: टॉम क्रूज की फिल्म भारत में पहले हुई रिलीज, हॉलीवुड मेकर्स इंडिया में कमाई के लिए आजमा रहे हैं ये तरीके
नीरज घेवन के बारे में
फिल्म निर्देशक नीरज घेवन इस समय 'होमबाउंड' फिल्म से छाए हुए हैं। इससे पहले 2015 में घेवन अपनी पहली फिल्म 'मसान' के प्रीमियर के लिए कान में थे। इस सामाजिक ड्रामा फिल्म का प्रीमियर अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में हुआ था, जहां इसने FIPRESCI पुरस्कार और अन सर्टेन रिगार्ड विशेष पुरस्कार जीता था।