{"_id":"65dc2cf75fbc4d505c0af28d","slug":"ncb-and-delhi-police-cell-busts-2000-crore-rupee-drug-smuggling-racket-tamil-film-producer-its-mastermind-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"South: एनसीबी ने किया 2000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला तमिल फिल्म निर्माता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
South: एनसीबी ने किया 2000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला तमिल फिल्म निर्माता
Mon, 26 Feb 2024 11:48 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:48 AM IST
सार
एनसीबी ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में की गई है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
ड्रग्स की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़
- फोटो : Social media
विस्तार
ड्रग्स की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त अभियान चलाया था, जिसके तहत दिल्ली में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बड़ी मात्रा में ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला रसायन जब्त किया गया, जिसे सूखे नारियल के पाउडर में छिपाकर बड़ी मात्रा में स्यूडोएफेड्रिन भारत से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भेजा जा रहा था। एनसीबी ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में की गई है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
आरोपी भेज चुके हैं 45 स्यूडोएफेड्रिन शिपमेंट
एक बयान में एनसीबी के उप महानिदेशक (डीडीजी) ज्ञानेश्वर सिंह ने खुलासा किया कि गिरफ्तार किए गए तीन व्यक्तियों ने एंटी नारकोटिक्स एजेंसी को बताया कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों में कुल 45 स्यूडोएफेड्रिन शिपमेंट भेजे थे। इन शिपमेंट में लगभग 3500 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन था, जिसकी अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2000 करोड़ रुपये से अधिक थी।
विज्ञापन
IFFM: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दूसरे संस्करण का एलान, किरण राव की 'लापता लेडीज' से होगी शुरुआत
विज्ञापन
चार महीने से चल रही थी नेटवर्क को पकड़ने की तैयारी
ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एनसीबी और दिल्ली पुलिस की टीमों ने लगभग चार महीने पहले ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। उन्होंने भारत से दोनों देशों में भेजे जा रहे सूखे नारियल पाउडर के भीतर छिपी बड़ी मात्रा में स्यूडोएफेड्रिन के बारे में जानकारी दी। अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) ने इन शिपमेंट के सोर्स के रूप में दिल्ली के बारे में संकेत देते हुए खुफिया जानकारी प्रदान की है।
Amar Singh Chamkila: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार दिलजीत-परिणीति की जोड़ी, इस दिन होगा 'चमकीला' का प्रीमियर
तमिल निर्माता की तलाश जारी
तीनों आरोपियों को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 50 किलोग्राम स्यूडोएफेड्रिन जब्त किया गया। वे तीनों तमिलनाडु के रहने वाले हैं। सांठगांठ के मास्टरमाइंड की पहचान एक तमिल फिल्म निर्माता के रूप में की गई है, जो फरार है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्यूडोएफेड्रिन के सोर्स का पता लगाया जा सके।
I&B Minister Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ को नया सीबीएफसी कार्यालय देने की घोषणा की