फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nayanthara beyond the fairy tale legal notice chandramukhi makers demand 5 crore compensation

Nayanthara: नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर फिर उठा विवाद, धनुष के बाद अब इस मामले में मिला 5 करोड़ का नोटिस

Wed, 09 Jul 2025 07:52 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 09 Jul 2025 07:52 AM IST
सार

Nayanthara Documentary Faces Legal Notice: साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जाने वालीं एक्ट्रेस नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री अब एक बार फिर विवादों में हैं। साउथ अभिनेता धनुष के बाद अब फिल्म 'चंद्रमुखी' के मेकर्स ने भी लीगल नोटिस भेज दिया है।  

विज्ञापन
nayanthara beyond the fairy tale legal notice chandramukhi makers demand 5 crore compensation
नयनतारा डॉक्यूमेंट्री - फोटो : IMDb

विस्तार

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है। दरअसल डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं को मद्रास हाईकोर्ट से कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद से डॉक्यूमेंट्री को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन


नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद 
‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल’ 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी जिसमें अभिनेत्री नयनतारा की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को दिखाया गया था। इसमें नयनतारा के पति विग्नेश शिवन और उनके जुड़वां बच्चों की झलक भी दिखाई गई थी। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री रिलीज होते ही विवादों में आ गई थी। अभिनेता धनुष और नयनतारा के बीच जमकर क्लैश देखने को मिला था। इतना ही नहीं, धनुष ने तो नयनतारा के खिलाफ केस तक कर दिया था। अब इसी डॉक्यूमेंट्री के मेकर्स को एक और लीगल नोटिस भेजा गया है, जो कि 2005 की सुपरहिट फिल्म ‘चंद्रमुखी’ से जुड़ा है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Guru Dutt: फिल्मी करियर में चढ़ीं सफलता की सीढ़ियां, व्यक्तिगत जीवन में नहीं मिली खुशी; तन्हाई ने ले ली जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की जड़ क्या है?
‘चंद्रमुखी’ फिल्म के निर्माता एपी इंटरनेशनल ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति के फिल्म के फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मद्रास उच्च न्यायालय ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्यूमेंट्री के निर्माता टार्क स्टूडियो और नेटफ्लिक्स इंडिया को कानूनी नोटिस भेजा है।

एपी इंटरनेशनल का कहना है कि उनके पास फिल्म ‘चंद्रमुखी’ के ऑडियो और वीडियो राइट्स हैं। बावजूद इसके, डॉक्यूमेंट्री निर्माताओं ने बिना इजाजत के फिल्म के कुछ सीन और गाने डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल किए हैं। इसके अलावा, इन फुटेज को यूट्यूब से लेकर डॉक्यूमेंट्री में शामिल किया गया, जोकि कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है। कंपनी ने पहले ही निर्माताओं को लीगल नोटिस भेजकर 5 करोड़ का मुआवजा भी मांगा है।


क्या होगा अगला कदम?
एपी इंटरनेशनल अब कोर्ट से ये मांग कर रहा है कि डॉक्यूमेंट्री में इस्तेमाल हुए ‘चंद्रमुखी’ के फुटेज पर स्थायी रोक लगाई जाए। इसके अलावा, इन फुटेज को डॉक्यूमेंट्री से हटाने की भी मांग की गई है। डॉक्यूमेंट्री के निर्माताओं के लिए ये एक बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि ये मामला केवल कानूनी विवाद तक ही सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका असर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर भी पड़ सकता है।

नयनतारा ने साध रखी चुप्पी
इस विवाद के बीच, नयनतारा ने अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने ना तो सोशल मीडिया पर और ना ही वैसे इस मामले में कुछ बोला है। ये मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है और आगे इसका क्या नतीजा निकलता है, ये तो समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री पर विवादों का साया बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed