फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nawazuddin Siddiqui shoot daring stunts in Movie Costao actor dive in to a lake despite presence of crocodiles

Costao: नवाज ने 'कोस्टाओ' के लिए किए खतरनाक स्टंट, मगरमच्छों वाली झील में लगाया गोता, निर्देशक ने किया खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 05:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Apr 2025 05:30 PM IST
सार

Nawazuddin Siddiqui Movie Costao: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आगामी फिल्म का नाम 'कोस्टाओ' है। नवाज फिल्म में कस्टम ऑफिसर कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका निभाएंगे। हाल ही में इस फिल्म की निर्देशक सेजल शाह ने खुलासा किया कि फिल्म के लिए नवाजुद्दीन ने काफी चुनौतियों का सामना किया।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui shoot daring stunts in Movie Costao actor dive in to a lake despite presence of crocodiles
नवाजुद्दीन सिद्दीकी-सेजल शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@sejtherage

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी परदे पर अपना किरदार बखूबी अदा करने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। इसी मेहनत के बूते परदे पर उनकी अदाकारी बोलती है। नवाज की अगली फिल्म है 'कोस्टाओ'। यह एक बायोपिक है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान सेजल शाह ने संभाली है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी के दौरान नवायुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसी झील में तैराकी करने का फैसला लिया, जो मगरमच्छों से भरी थी।

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui shoot daring stunts in Movie Costao actor dive in to a lake despite presence of crocodiles
फिल्म 'कोस्टाओ' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नवाजुद्दीन ने किए हैं एक्शन सीन
फिल्म 'कोस्टाओ' में एक्शन से भरपूर सीन हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में कई जबर्दस्त एक्शन सीन किए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, सेजल शाह ने खुलासा किया कि 'नवाज हमेशा कठिन सीन करने को तैयार रहे हैं। फिल्म में एक ऐसा सीन है, जहां उन्हें एक झील में गोता लगाना है, लेकिन झील में मगरमच्छ थे। नवाजुद्दीन ने इस सीन को वास्तविक तरीके से करने पर जोर दिया, जबकि वो एक शानदार तैराक भी नहीं हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्शन सीन को वास्तविक दिखाने की कोशिश 

सेजल शाह ने जूम से बातचीत में कहा कि टीम एक्शन सीक्वेंस को जहां तक संभव हो वास्तविक दिखाने के लिए तैयार थी। सेजल ने इस फिल्म के कलाकारों को शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पूरे समर्पण और मेहनत से काम किया। सेजल यह देखकर चौंक गईं कि नवाजुद्दीन अपने स्टंट खुद करने के लिए तैयार थे और उत्साहित थे। सेजल का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ लड़ाई के सीन्स को वास्तविक रूप से खतरनाक और इंटेंस दिखाना था, जो दर्शकों पर काफी असर छोड़ते हैं। 

विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui shoot daring stunts in Movie Costao actor dive in to a lake despite presence of crocodiles
कोस्टाओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मगरमच्छ होने के बावजूद झील में लगाया गोता
नवाजुद्दीन को लेकर सेजल ने कहा कि उन्होंने कई हफ्तों तक मुक्केबाजी और स्प्रिंटिंग का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने आगे कहा कि नवाज इस फिल्म का हिस्सा बने, इसके लिए हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं। सेजल ने बताया कि फिल्म में कई ऐसे इंटेंस सीन हैं, जिनमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अपनी सीमाओं से परे जाकर काम करना पड़ा। खास तौर पर वह सीन, जिसमें नवाज मगरमच्छों की मौजूदगी के बावजूद झील में गोता लगाते हैं। सेजल ने कहा कि नवाज ने खुद ही वह स्टंट करने पर जोर दिया, जबकि उन्हें बहुत अच्छे से तैराकी नहीं आती। मगर उन्होंने शानदार तरीके से यह सीन किया। 

यह खबर भी पढ़ें:
Shah Rukh Khan: जब शाहरुख खान ने बताया था जवान बने रहने का राज, कहा- मैं खुद को रोकता नहीं...

कब रिलीज होगी 'कोस्टाओ'
फिल्म 'कोस्टाओ' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। यह 01 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर प्रीमियर होगी। 'कोस्टाओ' क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो गोवा के सबसे बड़े तस्कर से लोहा लेने वाले जांबाज कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज के जीवन से प्रेरित है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Seema Pahwa: बॉलीवुड की हालत पर सीमा पाहवा ने किया कटाक्ष, बोलीं- बहुत जल्द छोड़ दूंगी इंडस्ट्री...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed