Nawazuddin Siddiqui: इन फिल्मों से बॉलीवुड में छा गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शानदार अभिनय से जीता दर्शकों का दिल
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में एक से एक शानदार फिल्में की हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में अपना एक नाम बना लिया है। आइए आज हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में जानते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं का नाम जब लिया जाएगा, उसमें नवाजुद्दीन का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी अदाकारी से किसी भी किरदार में जान डाल देने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन ने दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है। छोटे-मोटे किरदारों से अपने सफर को शुरू करने वाले नवाजुद्दीन ने आज दौलत और शोहरत दोनों ही हासिल कर ली है। प्रशंसक उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की। उन फिल्मों की कहानी और नवाज के धारदार अभिनय ने अभिनेता के नाम को सिनेमा की दुनिया के सुनहरे पन्ने पर लिख दिया है। आज हम अभिनेता की कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने दर्शकों को अभिनेता के अभिनय का कायल बना दिया।
साल 2015 में आई फिल्म ‘मांझी - द माउंटेन मैन’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने माउंटेन मैन दशरथ मांझी का किरदार निभाया या यूं कह ले कि उसे जिया। दशरथ मांझी की कहानी जब फिल्मी पर्दे पर आई तो उनके संघर्ष और प्रेम की गाथा ने सभी की आंखें नम कर दी। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह थी नवाजुद्दीन की अदाकारी, उन्होंने दशरथ मांझी के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया कि दर्शक उस किरदार से जुड़ गए। यह फिल्म नवाजुद्दीन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है।
जान्हवी कपूर ने पेट डॉग के साथ साझा की तस्वीर, फैंस बोले-क्यूट
प्रसिद्ध उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर बनी फिल्म ‘मंटो’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मंटो का किरदार निभाया है। फिल्म लेखक मंटो के जीवन की चुनौतियों और उनकी विचारधाराओं को दर्शाती हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने अपने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है। इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2018 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में नवाजुद्दीन ने एक अपराधी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में उन्होंने फैजल खान का किरदार निभाया है, जो अपने पिता और दादा की मौत का बदला लेने के लिए खून-खराबा करता है। फिल्म में नवाज की अदाकारी को आलोचकों ने भी काबिले तारीफ बताया। वहीं, दर्शकों ने भी फिल्म पर खूब प्यार लुटाया।
रमन राघव 2.0
अनुराग कश्यप ने 60 के दशक के एक साइको किलर ‘रमन’ पर आधारित एक फिल्म बनाई ‘रमन राघव 2.0’ इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने साइको किलर रमन की भूमिका निभाई है। रमन हर रोज लोगों का कत्ल करता है। इन हत्याओं का खुलासा करने के लिए इंस्पेक्टर राघव (विक्की कौशल) प्रयास करते हैं। नवाज की इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।
ठाकरे
यह फिल्म भारतीय राजनीतिक पार्टी शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ठाकरे की भूमिका निभाई है। फिल्म ठाकरे के जीवन और उनकी विचारधाराओं को प्रदर्शित करती है। हमेशा की तरह इस फिल्म ने भी नवाजुद्दीन ने अपने अभिनय का जादू चलाया है।
Kiara Advani: 'विदेश जाते ही अंग्रेज जाग जाता है, कान 2024 में अपने अंग्रेजी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हुईं कियारा