फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani get brutally trolled by Users For Faking Her Accent At Cannes 2024 video goes viral

Kiara Advani: 'विदेश जाते ही अंग्रेज जाग जाता है, कान 2024 में अपने अंग्रेजी एक्सेंट को लेकर ट्रोल हुईं कियारा

Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 May 2024 12:30 PM IST
सार

वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री के फेक उच्चारण की ओर इशारा किया और इसे 'निराशाजनक' कहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'विदेश जाते ही अंदर का अंग्रेज जाग जाता है।'

विज्ञापन
Kiara Advani get brutally trolled by Users For Faking Her Accent At Cannes 2024 video goes viral
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। सोशल मीडिया पर कियारा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आज अभिनेत्री रेड सी फिल्म फाउंडेशन के के गाला डिनर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की। अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कियारा को उनके अंग्रेजी उच्चारण के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कियारा हुईं ट्रोल
कियारा ने हाल ही में, रेड सी फिल्म फेस्टिवल द्वारा आयोजित वुमेन इन सिनेमा गाला में गुलाबी और काले रंग का कोर्सेट गाउन पहनकर शोभा बढ़ाई। पैपराजी से बात करते हुए, कियारा ने कहा, "यह बहुत विनम्र है। यह अब मेरे करियर का एक दशक होने जा रहा है। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही विशेष क्षण है। मैं सच में बहुत खुश हूं। यहां पहली बार कान में और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया जाना एक बहुत ही अच्छा अनुभव है।"
विज्ञापन


फैंस ने की आलोचना
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद कई उपयोगकर्ताओं ने अभिनेत्री के फेक उच्चारण की ओर इशारा किया और इसे 'निराशाजनक' कहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'विदेश जाते ही अंदर का अंग्रेज जाग जाता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कियारा को आलिया और दीपिका से कुछ सीखना चाहिए, वह लोग कभी भी फेक एक्सेंट में नहीं बोलती हैं।' एक और यूजर ने लिखा, 'कियारा खुद को अंग्रेज दिखाना चाहती हैं शायद।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहद खूबसूरत लगीं कियारा
रेड सी फिल्म फाउंडेशन इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी ने ऑफ-शोल्डर पिंक और ब्लैक गाउन में नजर आईं। यह गाउन सिल्क से बना हुआ है। उनके गाउन के पीछे के बड़ा सा बो बना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने बालों का हाई बन बनाया हुआ था।

Sanjay Leela Bhansali: जब संजय लीला भंसाली को सलमान-शाहरुख ने दी थी सलाह, निर्देशक बोले- दोनों खान बहुत...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed