'आपके साहस को सलाम'; सोनम वांगचुक के समर्थन में आए नसीरुद्दीन शाह; इन सितारों ने भी की अनशन खत्म करने की अपील
Naseeruddin Shah Salutes Sonam Wangchuk: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों के साथ अनशन कर रहे प्रसिद्ध पर्यावरण विद सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की है। उनके अलावा कई अन्य सेलेब्स ने भी अपना समर्थन जाहिर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारों ने उनकी सेहत पर चिंता जाहिर करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है। नसीरुद्दीन शाह ने भी सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते हुए उन्हें सलाम किया है।
नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा?
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की है और कहा है, 'आगे की लंबी लड़ाई के लिए हमें आपकी जरूरत है'। एक संयुक्त बयान में उन्होंने वांगचुक के साहस की तारीफ की और साथ ही उनकी बिगड़ती सेहत पर चिंता भी जताई है। नसीरुद्दीन शाह ने एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय और अर्थशास्त्री जयंती घोष के साथ मिलकर एक संयुक्त बयान में सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कथित NEET-UG पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर वांगचुक का अनशन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है।
साझा बयान में कही ये बात
PTI के अनुसार, हस्ताक्षर करने वालों ने एक साझा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि वे आंदोलन को जारी रखने के लिए वांगचुक और प्रदर्शनकारियों के बेहद आभारी हैं, लेकिन साथ ही उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता भी जताई। बयान में कहा गया, 'हम आपके मकसद, उस दृढ़ संकल्प और साहस को सलाम करते हैं जिसके साथ आप देश भर के छात्रों और युवाओं के लिए इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं'। वांगचुक और दूसरे प्रदर्शनकारियों से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, 'हम आपसे गुजारिश करते हैं कि आगे की लंबी और मुश्किल लड़ाई को ध्यान में रखते हुए आप इस भूख हड़ताल को तुरंत खत्म करने पर विचार करें। यह लड़ाई एक मैराथन की तरह है, न कि स्प्रिंट की तरह। आने वाले दिनों में हमें आपकी, आपकी ताकत और आपके नेतृत्व की जरूरत है'।
'3 इडियट्स' के चतुर ने किया सपोर्ट
इस बीच, '3 इडियट्स' में चतुर का किरदार निभाने के लिए एक्टर ओमी वैद्य ने भी वांगचुक का समर्थन किया। मंगलवार को ओमी वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे कहते हैं, 'मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडु मर जाएं। मैं ओमी वैद्य, 3 इडियट्स का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। मैं अक्सर ऐसा नहीं करता, इसलिए प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स के फुंसुक वांगडु असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है। मैं उनसे मिल चुका हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं'।
जीनत अमान ने भी साझा किया पोस्ट
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। जीनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का शरीर कमजोर हो रहा है और उनकी मांसपेशियों में दर्द है। जब उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे आंदोलन खत्म करने को मत कहिए, बल्कि सरकार से पूछिए कि वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।' जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करें और उनकी चिंताओं का समाधान करें।
बॉलीवुड के अन्य सितारों का भी मिला साथ
जीनत अमान के अलावा फिल्म जगत की अन्य हस्तियों ने भी सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। अभय देओल ने विरोध स्थल से सोनम वांगचुक की तस्वीर साझा करते हुए उनके स्वास्थ्य पर चिंता जताई।