फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naseeruddin heaved a sigh of relief as BJP did not get majority said it will be a gesture If PM wears skullcap

Naseeruddin: 'अगर प्रधानमंत्री जालीदार टोपी पहनते हैं तो यह अच्छा कदम होगा', बोले नसीरुद्दीन शाह

Wed, 12 Jun 2024 04:04 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

नसीरुद्दीन शाह ने एक हालिया साक्षात्कार में लोकसभा चुनाव के नतीजों और पीएम मोदी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन
Naseeruddin heaved a sigh of relief as BJP did not get majority said it will be a gesture If PM wears skullcap
नसीरुद्दीन शाह और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम/एक्स - @ratnapathakshah/@narendramodi

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे भी आ चुके हैं और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के पद की शपथ भी ले चुके हैं। इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं, जिन्हें लेकर देशभर में खूब चर्चा हो रही है। आम से लेकर खास तक सभी लोग अपने-अपने तरीके से चुनाव के नतीजों की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच अब दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने भी लोकसभा चुनाव पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

Varalaxmi Wedding: ‘हनुमंतु’ की बहन की तय हो गई शादी, जानिए कब, कहां और किसको पहनाएंगी वरमाला
विज्ञापन


नसीर बोले- पीएम कुछ सालों से कम समझदारी की बातें कर रहे हैं
द वायर को दिए एक साक्षात्कार में नसीरुद्दीन शाह ने पीएम मोदी के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि वो पिछले कुछ सालों से लगातार कम समझदारी की बातें कर रहे हैं। नसीर ने कहा कि अगर पीएम मोदी इस बात को मानते हैं कि उन्हें भगवान ने धरती पर भेजा हैं या फिर वो खुद ही भगवान हैं तो लोगों को इस बात से डरना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kill Trailer: गजब विस्फोटक प्यार की कहानी है 'किल', रिलीज हुआ ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

पीएम मोदी को टोपी में देखना चाहते हैं नसीरुद्दीन
करण थापर से हुई इस बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि अगर पीएम मोदी मुस्लिम टोपी पहन लें तो इससे अच्छा संदेश जाएगा। इसकी वजह बताते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि इससे मुसलमानों के बीच एक संदेश जाएगा कि मोदी मुस्लिमों से घृणा नहीं करते हैं। नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी मुसलमानों को ऐसा संदेश देंगे तो यह बड़ा मददगार साबित होगा।
Anurag Kashyap: 'सरकार ऐसी फिल्मों का समर्थन नहीं करती, बस श्रेय लेती है', कान में पायल की जीत पर बोले अनुराग

चुनाव के नतीजों के बाद नसीर ने ली थी राहत की सांस
नसीरुद्दीन ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि बीजेपी को अपने दम पर लोकसभा चुनाव में बहुमत नहीं मिला और पिछले दो चुनावों के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उन्होंने राहत की सांस ली थी। इस खबर से वो खुश हो गए थे। नसीरुद्दीन ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी यह बात मान चुके थे कि वो आजीवन प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। उन्होंने नतीजों का संदर्भ देते हुए कहा कि अब पीएम मोदी के लिए गठबंधन सरकार चलाना एक कड़वी गोली खाने के जैसा होगा।
Kartik Aaryan: फीस से टीडीएस कटने पर तंग हो जाते थे कार्तिक, पहली फिल्म और विज्ञापन की कमाई सुन रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed