फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan used to get upset over tax deduction from fees know about his first film & advertisement earning

Kartik Aaryan: फीस से टीडीएस कटने पर तंग हो जाते थे कार्तिक, पहली फिल्म और विज्ञापन की कमाई सुन रह जाएंगे दंग

Wed, 12 Jun 2024 12:31 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:31 PM IST
सार

आज भले ही कार्तिक आर्यन एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन करियर की शुरूआत में यह आंकड़ा एक लाख रुपये से भी नीचे हुआ करता था। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपनी कमाई को लेकर बात की है।
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan used to get upset over tax deduction from fees know about his first film & advertisement earning
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' अब रिलीज की दहलीज पर पहुंच गई है। एथलीट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसके बाद कार्तिक आर्यन दिवाली पर 'भूल भूलैया 3' में नजर आएंगे। अब वो इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुके हैं। आज वो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं, लेकिन करियर की शुरूआत में यह आंकड़ा एक लाख रुपये से भी नीचे हुआ करता था।

विज्ञापन


Oprah Winfrey: पेट संबंधी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं ओपरा विन्फ्रे, गेल किंग ने किया खुलासा
विज्ञापन


पहले विज्ञापन के लिए मिले थे कुल 1,500 रुपये 
कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' थी। कार्तिक ने राज शमनी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें इस फिल्म के लिए कुल 70 हजार रुपये मिले थे। इसमें से भी सात हजार रुपये टीडीएस के काट लिए गए थे और इस तरह उनके हाथ में 63 हजार रुपये ही आए थे। कार्तिक ने बताया कि वो टीडीएस में कटने वाली रकम को लेकर बड़े तंग रहते थे। उन्हें अपने पहले विज्ञापन के लिए कुल 1,500 रुपये मिले थे। कार्तिक आर्यन ने बताया कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी में' काम करने के बाद उनकी कमाई में इजाफा होने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Abha Sharma: किराएदार के कहने पर दिया 'पंचायत' का ऑडिशन, 14 साल पहले हुई थी प्रधान जी और अम्मा जी की मुलाकात

'शहजादा' के लिए नहीं ली थी कोई फीस
एक हालिया साक्षात्कार में कार्तिक ने बताया कि उन्होंने 'शहजादा' फिल्म के कोई फीस नहीं ली थी। इस फिल्म में उन्हें बतौर निर्माता भी क्रेडिट दिया गया है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण फिल्म का निर्माण करना मुश्किल हो गया था। इसलिए उन्होंने फीस ना लेने का फैसला लिया था। कार्तिक ने यह भी बताया कि वो ऐसा करने वाले अकेले कलाकार नहीं है। इंडस्ट्री के कई लोग ऐसा करते रहते हैं।

Anurag Kashyap: पंकज झा के दावों पर सामने आया अनुराग का बयान, बोले- वो अब सोच रहे होंगे कि वह पंकज त्रिपाठी...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed