बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। जो उनके मन में होता है वे बिना किसी लाग-लपेट के दुनिया के सामने रख देते हैं। उनकी यही साफगोई कई बार उन्हें विवादों के घेरे में ले आती है। अब हाल ही में, अनुराग ने कान में पायल कपाड़िया की जीत को सामूहिक उपलब्धि के रूप में हड़पने की निंदा की और कहा कि भारत को केवल श्रेय लेना आता है।
2 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में कहा कि भारत सरकार पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' जैसी फिल्मों का समर्थन नहीं करती है और केवल उनकी उपलब्धियों का श्रेय लेना पसंद करती है। उन्होंने कहा कि कान 2024 में स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं की जीत सिर्फ उनकी है, जब 'इंडिया कान' कहा जाता है तो मैं बहुत परेशान हो जाता हूं। यह एक बढ़ावा है... बहुत सारे स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के लिए एक प्रेरणा है, लेकिन उनकी जीत उनकी अपनी है।
3 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग ने आगे कहा, "कान में भारत का कोई पल नहीं था, उनमें से एक भी फिल्म भारतीय नहीं थी। हमें इस मुद्दे को उस तरह से संबोधित करने की जरूरत है, जिस तरह से इसे संबोधित किया जाना चाहिए। भारत ने इस तरह के सिनेमा का समर्थन करना बंद कर दिया है, जिस तरह का सिनेमा कान में था।"
4 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप ने यह भी बताया कि 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' पर एक फ्रांसीसी कंपनी ने पैसा लगाया था और यह फ्रांस की पेटिट कैओस और भारत की चॉक एंड चीज फिल्म्स के बीच एक इंडो-फ्रेंच सह-निर्माण था।
5 of 5
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
अनुराग ने कहा, "भारत को बहुत सी चीजों का श्रेय लेना पसंद है, वे इन फिल्मों का समर्थन नहीं करते हैं, और वे इन फिल्मों को सिनेमा में रिलीज होने का भी समर्थन नहीं करते हैं। इसका श्रेय लेना बंद करें। अगर फिल्म रिलीज भी हो जाती है, तो कोई भी इसे थिएटर में देखने नहीं जाएगा।"
Kevin Spacey: यौन उत्पीड़न के झूठे केस की कानूनी फीस भरते-भरते कर्ज तले दबे केविन स्पेसी, घर भी हो रहा नीलाम