फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nargis Fakhri Praised Animal Movie actor Ranbir Kapoor Sandeep Reddy Vanga Rajkumar Hirani and Kabir Khan

Nargis Fakhri: संदीप रेड्डी वांगा पर आया नरगिस का बयान, 'एनिमल' फिल्म को लेकर कह दी बड़ी बात

Tue, 28 May 2024 06:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 28 May 2024 06:29 PM IST
सार

अभिनेत्री नरगिस फाखरी फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। अब एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने 'एनिमल' फिल्म, रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ की है। 

विज्ञापन
Nargis Fakhri Praised Animal Movie actor Ranbir Kapoor Sandeep Reddy Vanga Rajkumar Hirani and Kabir Khan
नरगिस फाखरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरगिस फाखरी को हम हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री के रूप में जानते हैं। वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन 'चमकीला' फेम इम्तियाज अली ने किया था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई और फिल्में मिलीं। इस दौरान उन्होंने कई अच्छे निर्देशकों के साथ काम किया। इसके बाद वह कुछ और फिल्मों में नजर आईं। फिलहाल वह अपने एक बयान की वजह से काफी चर्चा में हैं। 

विज्ञापन


संदीप रेड्डी वांगा से प्रभावित हैं नरगिस
'रॉकस्टार' एक बड़ी फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय को काफी सराहा गया था। फिल्म की सफलता का फायदा नरगिस को भी मिला। उन्हें भी इसके बाद कई और फिल्मों में काम मिला। हालांकि, वह फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अभिनेत्री बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाईं और धीरे-धीरे उनका नाम सुर्खियों से गायब होता चला गया। अब एक बार फिर से उनका नाम सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार वह अपनी किसी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' की वजह से चर्चा में हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री ने बताया है कि वह 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से काफी प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म और अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय कौशल की भी तारीफ की है। 
विज्ञापन

Rashmika Mandanna : पसंदीदा सह-अभिनेता के सवाल पर शर्माने लगीं रश्मिका मंदाना, राउडी ब्वॉय से है ये खास कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर का किरदार काफी पसंद आया
'एनिमल' पर बात करते हुए अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने कहा कि उन्हें फिल्म में रणबीर का किरदार काफी पसंद आया। उनका किरदार जिस तरह से लिखा गया था, उससे वह काफी प्रभावित हुईं हैं। अभिनेत्री ने कहा कि जिस तरह से रणबीर ने फिल्म में अल्फा उर्जा को जिया, उन्हें वह काफी पसंद आया है। फिल्म के निर्देशक की तारीफ करते हुए नरगिस ने कहा," कितनी खूबसूरती से उन्होंने फिल्म के महिला किरदारों के चरित्र को दिखाया है। फिल्म में वो किरदार प्रमुख भूमिकाओं में भी नहीं थे, लेकिन फिर भी फिल्म का बेहतरीन हिस्सा लगे"। 
Rashmika Mandanna : इस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं रश्मिका, कहा- फिल्म देख कर आंखों में आ गए थे आंसू
हिरानी और कबीर खान के साथ काम करने की है इच्छा 
इस इंटरव्य़ू के दौरान अभिनेत्री ने राजकुमार हिरानी और कबीर खान जैसे निर्देशकों के साथ काम करने की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि हिरानी की 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और 'संजू' जैसी फिल्में ताजा हवा के झोंके जैसी है। इस बीच उन्होंने कबीर खान के निर्देशन की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की। अभिनेत्री ने कहा,"मैं कबीर खान के साथ भी काम करना चाहूंगी। हाई एक्शन फिल्मों को लेकर उनके विचार, कहानी कहने के उनके जुनून और जिस तरह से हर सीन के साथ स्तर और उठता जाता है, इन सभी चीजों के लिए उनका काफी सम्मान करती हूं"। 
Sikandar: 'बाहुबली के कटप्पा' से भिड़ेंगे सलमान खान, 'सिकंदर' पर आया ये बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed