फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   nandamuri balakrishna drinking alcohol while pushed anjali gangs of godavari makers naga vamsi breaks silence

Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण ने नशे में दिया अंजलि को धक्का? गैंग्स ऑफ गोदावरी के निर्माताओं ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 30 May 2024 04:52 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 May 2024 04:52 PM IST
सार

एक तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नंदमुरी बालकृष्ण तब नशे में थे, जब उन्होंने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में तेलुगु अभिनेत्री अंजलि को धक्का दिया।

विज्ञापन
nandamuri balakrishna drinking alcohol while pushed anjali gangs of godavari makers naga vamsi breaks silence
नंदमुरी बालकृष्ण-अंजलि - फोटो : एक्स

विस्तार

तेलुगु अभिनेता और राजनेता नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह है भरे मंच पर उनका अभिनेत्री अंजलि को धक्का देना। अब लोगों का कहना है कि नंदमुरी बालकृष्ण तब नशे में थे, जब उन्होंने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में तेलुगु अभिनेत्री अंजलि को धक्का दिया। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वायरल तस्वीर देखने के बाद एक बार फिर अभिनेता को आड़े हाथों ले लिया। वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि वहां एक बोतल थी, जिसमें यूजर्स को लगता है कि शराब भरी हुई थी। बोतल का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों ने अनुमान लगाया कि जब वे अंजलि के साथ मंच पर थे तो वे नशे में थे।

विज्ञापन


निर्माताओं का बयान
हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अफवाहों को खारिज कर दिया। गैंग्स ऑफ गोदावरी के निर्माता नागा वामसी ने गुरुवार को प्रेस से बात की और कहा कि वीडियो में दिख रही बोतल को सीजीआई का इस्तेमाल करके डाला गया था। निर्माता नागा वामसी ने दावा किया, 'वीडियो में वह बोतल सीजी के जरिए डाली गई थी। असल में वहां कोई बोतल थी ही नहीं।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Father Daughter Duo: इन स्टार्स का है अपनी बेटियों से गहरा नाता, बेस्ट पापा की लिस्ट में शाहरुख और चंकी भी हैं


यह है पूरा मामला
दरअसल, अभिनेता लोगों के निशाने पर तब आ गए, जब कार्यक्रम में अभिनेत्री अंजलि को धक्का देकर दूर धकेलने का उनका एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया। बालकृष्ण अभिनेत्री अंजलि की आगामी फिल्म 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' के प्री-रिलीज इवेंट में मुख्य अतिथि थे, जिसमें विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी उनके साथ थे। वायरल हो रहे वीडियो में बालकृष्ण मंच पर अंजलि को धक्का देते हुए दिखाई दिए,  क्योंकि वे उनकी बात नहीं सुन पा रही थीं। हालांकि, अंजलि ने मंच पर इसे हंसी में उड़ा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मंच पर उनके असभ्य और अपमानजनक व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की।
Neena Gupta: 'पंचायत 3' की सह कलाकार सुनीता से जलती थीं नीना गुप्ता, बोलीं- बिल्कुल अलग हैं हम दोनों...

लोगों के गुस्से का शिकार हुए अभिनेता
अभिनेता को अपना भाषण देने और कलाकारों और क्रू के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था। वीडियो में अभिनेता को बीच मंच पर आते ही अंजलि से हटने के लिए कहते हुए देखा गया। वे से गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने अंजलि को धक्का देकर किनारे कर दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस वीडियो को देख सभी उनकी आलोचना करने लगे। फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी उनकी आलोचना की थी। हालांकि, अब तक इस घटना पर न तो अभिनेता की ओर से कोई सफाई आई है और न ही अभिनेत्री अंजलि ने इस पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
Chandu Champion: जोश और जज्बे से भरपूर चंदू चैंपियन का दूसरा गाना जारी, कार्तिक ने साझा किया शूटिंग का अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed