फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neena Gupta being jealous of Panchayat 3 co star Sunita Rajwar after she lost role because of her close friend

Neena Gupta: 'पंचायत 3' की सह कलाकार सुनीता से जलती थीं नीना गुप्ता, बोलीं- बिल्कुल अलग हैं हम दोनों...

Thu, 30 May 2024 04:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 May 2024 04:18 PM IST
सार

नीना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी पंचायत 3 की सह कलाकार सुनीता राजवार से काफी चिढ़ती थीं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। 
 

विज्ञापन
Neena Gupta being jealous of Panchayat 3 co star Sunita Rajwar after she lost role because of her close friend
नीना गुप्ता-सुनीता राजवार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीना गुप्ता बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हैं। नीना ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। 28 मई को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर नीना गुप्ता लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस वेब सीरीज में नीना ने मंजू देवी का किरदार निभाया है। वैसे तो नीना हर एक किरदार में जान डाल देती हैं, लेकिन मंजू देवी के किरदार में नीना को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। सीरीज की वजह से नीना लगातार इंटरव्यू में व्यस्त हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने 'पंचायत 3' में अपनी सह अभिनेत्री सुनीता को लेकर एक खुलासा किया है।
विज्ञापन


सुनीता से जलती थीं नीना
नीना गुप्ता और सुनीता राजवार काफी अच्छी दोस्त हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने बताया कि वह अपनी दोस्त और सह अभिनेत्री सुनीता से काफी चिढ़ती थीं, क्योंकि एक समय पर सुनीता की वजह से नीना के हाथ से बेहतरीन रोल चला गया था। नीना ने कहा कि जब एक फिल्म निर्माता ने एक ही रोल के लिए नीना और सुनीता दोनों को संपर्क किया था, लेकिन बाद में उस निर्माता ने अभिनेत्री सुनीता राजवर को उस रोल के लिए फाइनल कर लिया था, तो इस बात पर नीना ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मैं सोचती रही कि अगर वह (निर्माता) मुझे कास्ट करने का इरादा नहीं रखती थीं, तो वह हम दोनों से क्यों संपर्क कर रही थीं। सुनीता और मैं बहुत अच्छी दोस्त हैं, लेकिन हम एक-दूसरे से बहुत अलग दिखते हैं। कोई हम दोनों से एक ही भूमिका के लिए कैसे संपर्क कर सकता है। हम दोनों में कोई भी समानता नहीं है।'' आगे नीना ने कहा, ''जब मैं किसी सह अभिनेता या दोस्त की वजह से कोई रोल खो देती हूं, तो मुझे अक्सर इस बात पर जलन महसूस होती है।''
विज्ञापन


'पंचायत 3' में नीना ने मंजू देवी का किरदार निभाया है, तो वहीं उनकी दोस्त और सह अभिनेत्री ने क्रांति देवी का किरदार निभाया है। सुनीता ने कई बेहतरीन फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। सुनीता की अदाकारी फुलेरा पंचायत में प्रधान की कट्टर दुश्मन माने जाने वाली क्रांति देवी (भूषण की पत्नी) ने पंचायत के तीनों सीजन में बेहतरीन अभिनय किया है। अपने अभिनय के दम पर सुनीत राजवार यानी क्रांति देवी ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। क्रांति देवी सीजन 2 से ही नया प्रधान बनने के सपना देख रही हैं। तो वहीं नीना यानी मंजू देवी उन्हें जीतने का एक भी मौका नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: प्रभास-दीपिका स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' को जवान के निर्देशक ने बताया दिलचस्प, बोले- बुज्जी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed