{"_id":"6ac884284be0b24dbb02dd88","slug":"nana-patekar-five-unrelease-movie-from-eetha-to-shakti-shalini-released-after-death-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर की आखिरी फिल्में: जिंदगी का सफर थमा, मगर पर्दे पर आने बाकी हैं अभिनेता के पांच किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्में: जिंदगी का सफर थमा, मगर पर्दे पर आने बाकी हैं अभिनेता के पांच किरदार
Fri, 09 Oct 2026 11:38 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:38 AM IST
सार
Nana Patekar Unrelease Movie: अभिनेता नाना पाटेकर का बीते दिन गुरुवार को निधन हो गया है, लेकिन उनकी पांच फिल्में ऐसी हैं, जो अभी रिलीज होने बाकी है। आइए जानते हैं कौनसी है वो फिल्में।
विज्ञापन
नाना पाटेकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर ने दुनिया से अलविदा कह दिया, लेकिन जाने के बाद भी वह अपने अभिनय का जादू दिखाएंगे। दरअसल, नाना की पांच फिल्में रिलीज होना अभी बाकी है। इन फिल्मों में हॉरर-कॉमेडी, बायोपिक, क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसी अलग-अलग कहानियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
शक्ति शालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
1. शक्ति शालिनी
नाना पाटेकर की आने वाली फिल्मों में 'शक्ति शालिनी' को उनकी आखिरी बड़ी पर्दे की फिल्म माना जा रहा है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में मैडॉक फिल्म्स और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी शक्ति नाम की एक आम महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शालिनी नाम की बदला लेने वाली आत्मा की रक्षक बन जाती है। नाना के किरदार के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में उनके किरदार को एक तांत्रिक बताया गया है।
कब रिलीज होगी 'शक्ति शालिनी'?

- नाना फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके थे।
- निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने बताया था कि अभिनेता फिल्म का फाइनल कट देखना चाहते थे और इसके बाद डबिंग के लिए लौटने वाले थे।
- फिल्म पहले 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ईठा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
2. ईठा
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही 'ईठा' महाराष्ट्र की मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई तमाशा और लावणी जैसी लोक कलाओं से जुड़ी एक प्रसिद्ध कलाकार थीं। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, अनंत जोशी और नाना पाटेकर भी नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

3. द कन्फेशन ऑफ मैरी
'द कन्फेशन ऑफ मैरी' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसमें नाना फादर बेनेडिक्ट नाम के एक कैथोलिक पादरी का किरदार निभा रहे हैं। उन पर एक महिला की हत्या का आरोप लगता है। फिल्म का निर्देशन अनंत नारायण महादेवन ने किया है। यह फिल्म केरल में 1966 में हुए मदथारुवी हत्याकांड से प्रेरित है। इस मामले में मरियाकुट्टी नाम की महिला की हत्या हुई थी और एक पादरी पर आरोप लगे थे।
फिल्म में नाना पाटेकर के अलावा आदिल हुसैन, आशीष विद्यार्थी, गौतम रोड़े और नेहा महाजन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था। फिल्म के सह-निर्माता सुभाष काले ने यह भी बताया था कि नाना ने अपनी मौत से कुछ समय पहले एक लाइन की डबिंग करने के लिए मुंबई लौटने वाले थे।

4. कुकू की कुंडली
नाना पाटेकर की आने वाली फिल्मों में रोमांटिक कॉमेडी 'कुकू की कुंडली' भी शामिल है। शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भुवन बाम और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। नाना पाटेकर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक ऐसे रिश्ते पर आधारित है, जिसमें कुंडली की वजह से परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। कुंडली को लेकर पैदा हुए मतभेदों का असर कपल और उनके परिवारों पर पड़ता है।

5. वेदांता
नाना पाटेकर की पांचवीं आने वाली फिल्म 'वेदांता' है। राजेश्वर पांडे राज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नाना के साथ विक्रांत मैसी, संदीप धर और मुकेश तिवारी भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी, नाना के किरदार और इसकी रिलीज की तारीख के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनकी बाकी आने वाली फिल्मों के मुकाबले इस प्रोजेक्ट के बारे में अब तक कम जानकारी सामने आई है।