फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga Chaitanya starrer film Thandel makers released a glimpse video of Sai Pallavi look on her birthday

Sai Pallavi: साई पल्लवी के जन्मदिन पर 'थंडेल' निर्माताओं ने दिया फैंस को तोहफा, फिल्म में ऐसा रहेगा लुक

Thu, 09 May 2024 11:04 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 11:04 AM IST
सार

'थंडेल' के निर्माताओं ने साई पल्लवी के जन्मदिन पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्हें फिल्म के सेट पर मौज-मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। शूटिंग के दौरान की झलकियां देखकर पल्लवी के फैंस काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Naga Chaitanya starrer film Thandel makers released a glimpse video of Sai Pallavi look on her birthday
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'थंडेल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ नागा चैतन्य भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर 'थंडेल' के निर्माताओं की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है। यह वीडियो साई पल्लवी के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

विज्ञापन


मौज-मस्ती करती दिखीं साई पल्लवी
'थंडेल' के निर्माताओं ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें साई पल्लवी फिल्म के सेट पर मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। शूटिंग के दौरान की झलकियां देखकर पल्लवी के फैंस काफी खुश हैं। इस वीडियो में साई को कभी नाचते हुए तो कभी गपशप करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ फिल्म के अभिनेता नागा चैतन्य भी बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। निर्माताओं ने उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। साई पल्लवी को इस पूरे वीडियो में हंसते-मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Kajol: नदीम-श्रवण ने अब्बास-मस्तान से क्यों कहा कि काजोल को 'बाजीगर' से निकालों? मां के घर पर हुई थी यह हरकत

क्या है फिल्म की कहानी
'थंडेल' का निर्देशन चंदू मोंदेती कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। साल 2018 में आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में कुछ मछुआरे गलती से पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए थे। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। इस फिल्म के सिलसिले में नागा चैतन्य खुद उन मछुआरों से मुलाकात करके उनके अनुभवों के बारे में जान चुके हैं।

Richa Chadha: नोरा के 'नारीवाद को बकवास' कहने वाले कमेंट पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, बोलीं- लोग सोच कर नहीं बोलते

पहले भी साथ काम कर चुके हैं नागा और साई पल्लवी
साई पल्लवी और नागा चैतन्य 'थंडेल' के जरिए दूसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों फिल्म 'लव स्टोरी' में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। 'थंडेल' का निर्माण गीता आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। इसका संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। फिलहाल निर्माताओं की ओर से रिलीज की तारीख का एलान बाकी है। 

Salman Khan: सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में आया बड़ा मोड़, पांचवा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed