फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Why did music composers Nadeem Shravan ask Director Abbas Mustan to remove Kajol from SRK film Baazigar

Kajol: नदीम-श्रवण ने अब्बास-मस्तान से क्यों कहा कि काजोल को 'बाजीगर' से निकालों? मां के घर पर हुई थी यह हरकत

Thu, 09 May 2024 09:31 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 09 May 2024 09:31 AM IST
सार

'बाजीगर' फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था। दोनों नहीं चाहते थे कि काजोल इस फिल्म में काम करे। 

विज्ञापन
Why did music composers Nadeem Shravan ask Director Abbas Mustan to remove Kajol from SRK film Baazigar
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बाजीगर' अब्बास-मस्तान के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। यह वही फिल्म है, जिससे अभिनेत्री काजोल ने सफलता की सीढ़ी पर चढ़ना शुरू किया था। फिल्म में उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी को लोगों को ने खूब पसंद किया था। काजोल को बड़ी फिल्म भी मिल गई और वह चल भी गई, लेकिन यह सब इतना आसान नहीं था। खुद अब्बास-मस्तान की ओर से एक साक्षात्कार में, काजोल की फिल्म में एंट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


काजोल को फिल्म में नहीं चाहते थे नदीम-श्रवण
'बाजीगर' फिल्म का संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया था। दोनों नहीं चाहते थे कि काजोल इस फिल्म में काम करे। उन्होंने अब्बास-मस्तान से पूछा भी था कि क्या वह फिल्म में काजोल की जगह किसी और को ले सकते हैं। इस पर अब्बास-मस्तान ने साफ मना करते हुए कहा था कि फिल्म बनेगी तो उसमें काजोल रहेगी। नदीम-श्रवण भी अपनी बात पर अड़े हुए थे। उन्होंने भी निर्देशक से कह दिया था कि अगर फिल्म में काजोल रहेगी तो वे काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


Thug Life: कमल हासन की 'ठग लाइफ' से जुड़ा 'गुड्डू भैया' का नाम, फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं अली
विज्ञापन
विज्ञापन


नदीम-श्रवण को थी काजोल की मां से दिक्कत
अब्बास-मस्तान ने बताया कि नदीम-श्रवण की काजोल और उनकी मां के साथ बनती नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नदीम-श्रवण ने काजोल की डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' में संगीत दिया था। इस फिल्म के बाद एक बार वे दोनों काजोल के घर गए थे, जहां उन्हें काजोल की मां तनुजा का व्यवहार पसंद नहीं आया था। बस, इसी बात से नाराज होकर नदीम-श्रवण ने तय किया कि वे कभी भी काजोल के साथ काम नहीं करेंगे।

Vivek Gomber: ऑस्कर में भेजी गई थी इस अभिनेता की फिल्म, काम मिलने की थी उम्मीद, लेकिन 18 महीने खाली बैठना पड़ा

और फिर हुई अनु मलिक की एंट्री
नदीम-श्रवण के फिल्म छोड़ने के बाद अब्बास-मस्तान ने अनु मलिक को संगीत तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। अनु मलिक के संगीत ने कमाल कर दिया। सभी जानते हैं कि इस फिल्म के गाने कितने ज्यादा हिट हुए थे। अनु ने 'बाजीगर ओ बाजीगर', 'ये काली काली आंखें', 'ऐ मेरे हमसफर' और 'किताबें बहुत सी' जैसे हिट गाने बनाए थे। इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अभिनय किया था।

शोएब-दीपिका ने देखा सच का भूत! डर के मारे हालत हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed