फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Muslim man sitting barefoot inside cinema hall to watch Hanuman Ansh biopic of Neem Karoli Baba video viral

हनुमान अंश: थिएटर में फिल्म 'हनुमान अंश' देखने पहुंचा मुस्लिम शख्स; ऐसा क्या किया जो वायरल हो गया वीडियो?

Thu, 03 Sep 2026 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 03 Sep 2026 05:03 PM IST
सार

Hanuman Ansh Movie: फिल्म 'हनुमान अंश' के जबर्दस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक मुस्लिम युवक थिएटर में जाकर यह फिल्म देखता दिख रहा है।

विज्ञापन
Muslim man sitting barefoot inside cinema hall to watch Hanuman Ansh biopic of Neem Karoli Baba video viral
'हनुमान अंश' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शुरुआती दो हफ्ते तक इस फिल्म को खास तवज्जो नहीं मिली थी। मगर, तीसरे वीक से इसने कमाई की ऐसी रफ्तार पकड़ी कि भारत में कलेक्शन 60 करोड़ पार हो चुका है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मुस्लिम युवक भी यह फिल्म देखने थिएटर पहुंचा है।

विज्ञापन

चप्पल उतारकर देखी फिल्म
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक मुस्लिम शख्स को थिएटर में बैठे देखा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि वे नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी आध्यात्मिक फिल्म 'हनुमांश अंश' का शो देखने पहुंचे हैं। युवक सफेद रंग के कुर्ता पजामा में नजर आ रहा है। सिर पर टोपी है। मगर, पैरों पर नजर जाएगी तो वे नंगे पैर यह फिल्म देख रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने क्या कहा?
इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है और यूजर्स तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि राजनीतिक ध्रुवीकरण इस शख्स की सोच को दूषित नहीं कर पाया है। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें देखकर ही मैं आया हूं'। एक यूजर ने लिखा है, 'बिना राजनीति वाला भारत'। वहीं, कुछ यूजर्स इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि वे चप्पल उतारकर यह फिल्म देख रहे हैं।



विज्ञापन

विदेशों में भी रिलीज होगी 'हनुमान अंश'
फिल्म 'हनुमान अंश' भारत के बाद अब विदेशों में रिलीज होने जा रही है। इसकी ओवरसीज रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इस फिल्म के जरिए अब दुनियाभर के दर्शक नीम करौली बाबा के जीवन से रूबरू हो सकेंगे। फिल्म 'हनुमान अंश' 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 62.12 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed