फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   music composer sachin sanghvi assault case media sensitivity appeal

यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे संगीतकार सचिन सांघवी के वकील का बयान, जनता और मीडिया से की खास अपील

Tue, 28 Oct 2025 01:13 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 28 Oct 2025 01:13 PM IST
सार

Sachin Sanghavi Advacate Statement: मशहूर कंपोजर सचिन सांघवी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में अब वकील ने बयान जारी करते हुए जनता और मीडिया से खास अपील की है।

विज्ञापन
music composer sachin sanghvi assault case media sensitivity appeal
सचिन सांघवी - फोटो : एक्स

विस्तार

संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर कंपोजर सचिन सांघवी इन दिनों एक गंभीर कानूनी मामले में घिरे हुए हैं। मशहूर ‘सचिन-जिगर’ जोड़ी के हिस्सा रहे सचिन हाल ही में एक यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आ गए हैं। फिलहाल वो जमानत पर हैं और मामला न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है।
विज्ञापन


सचिन के वकील ने की अपील
इस बीच सचिन के वकील एडवोकेट निशांत जौहरी ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि इस संवेदनशील प्रकरण को लेकर रिपोर्टिंग में संयम बरता जाए और किसी भी तरह की अटकलों या सनसनी से परहेज किया जाए। उनका कहना है कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी तरह जारी है और जब तक अदालत कोई निर्णय नहीं देती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना अनुचित होगा।
विज्ञापन


जौहरी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल न्याय दिलाना है, न कि किसी की छवि को ठेस पहुंचाना। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि खबरों की प्रस्तुति में पीड़िता की गरिमा, गोपनीयता और मानसिक स्थिति का ध्यान रखा जाए। वकील ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की जाएगी, क्योंकि मामला अदालत के विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन सांघवी पर लगे आरोपों ने किया हैरान
इस पूरे घटनाक्रम ने मनोरंजन जगत में हलचल मचा दी है। संगीतप्रेमियों के बीच ‘सचिन-जिगर’ की जोड़ी अपने सुमधुर गीतों के लिए जानी जाती है। ऐसे में सचिन सांघवी पर लगे आरोपों ने कई प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के मामलों में अफवाहों और आधी-अधूरी खबरों से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे न सिर्फ जांच प्रभावित हो सकती है, बल्कि दोनों पक्षों के लिए न्यायिक प्रक्रिया भी कठिन बन सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: फिर आया अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान, फेक एआई वीडियो वायरल; अब क्या करेगा ये कपल?


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, सिवाय वकील के इस अनुरोध के कि मीडिया ‘ट्रायल बाय मीडिया’ से बचे।

सचिन सांघवी को जमानत
बता दें संगीतकार सचिन सांघवी को फिलहाल न्यायालय से जमानत मिल चुकी है, लेकिन मामला अब भी अदालत में लंबित है। आगे की कार्रवाई के लिए सभी की निगाहें अब कानूनी प्रक्रिया और आधिकारिक बयानों पर टिकी हैं।
ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed