Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Who Creates fake AI Video of Abhira And Armaan

फिर आया अभिरा और अरमान की जिंदगी में तूफान, फेक एआई वीडियो वायरल; अब क्या करेगा ये कपल?

Tue, 28 Oct 2025 12:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 28 Oct 2025 12:28 PM IST
सार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update: एक बार फिर से अभिरा और अरमान मुश्किलों से घिर चुके हैं। एक फेक एआई वीडियो की वजह से उनकी बदनामी हो रही है? किसने की यह हरकत? जानिए। 
 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Who Creates fake AI Video of Abhira And Armaan
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल स्टोरी अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में एक लंबे वक्त के बाद अभिरा और अरमान की जिंदगी में मुश्किलों का दौर खत्म हुआ। लेकिन अचानक एक बड़ा तूफान इनकी जिंदगी में आ गया है। एक फेक एआई वीडियो अभिरा और अरमान का वायरल हो रहा है। कौन है इस घिनौनी हरकत के पीछे? और इस मुश्किल से अभिरा और अरमान कैसे बाहर आएंगे। जानिए, सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्टोरी अपडेट। 

विज्ञापन

वीडियो देखकर परिवार ने अभिरा-अरमान को सुनाई खरी-खोटी 
अभिरा और अरमान के परिवार को एक अश्लील वायरल वीडियो के बारे में पता चलता है। इस वजह से परिवार में हंगामा हो जाता है। इस बात से अरमान और अभिरा भी परेशान हैं। अरमान को समझ नहीं आ रहा है ये क्या हो रहा है? लेकिन अभिरा जल्द ही समझ जाती है कि यह फेक एआई वीडियो है। अरमान इस वीडियो को इंटरनेट से हटाने की कोशिश में लगा है। 

विज्ञापन

किसने किया ये घिनौना काम 
अरमान और अभिरा का फेक एआई वीडियो बनाने के पीछे कुछ लड़कों का हाथ है। दरअसल, कुछ दिन पहले अरमान और अभिरा डेट पर गए थे। जहां कुछ बिगड़ैल लड़कों से उनकी तू-तू, मैं-मैं होती है। यही लड़के ही बदला लेने के लिए उनकी वीडियो बनाकर उसे फेक एआई वीडियो में बदल देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Rohit Purohit: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर रोहित पुरोहित बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी 

Trending Videos

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Serial Update Who Creates fake AI Video of Abhira And Armaan
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitpurohit08, @samridhiishuklaofficial
सीरियल ने टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में बना ली जगह 
हाल ही में 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने 5वें नंबर पर जगह बनाई है। इसकी टीआरपी लगभग 1.9 है। पहले नंबर पर सीरियल ‘अनुपमा’ ने जगह बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed