फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munawar Faruqui shared emotional story of son treatment who battle with kawasaki disease

Munawar Faruqui: 25 हजार का इंजेक्शन, जेब में सिर्फ 700 रुपये; बेटे के इलाज के लिए नहीं थे मुनव्वर के पास पैसे

Sat, 07 Dec 2024 06:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 07 Dec 2024 06:12 PM IST
सार

Munawar Faruqui:  स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने बेटे के दुर्लभ बीमारी से जूझने के बारे में साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उन्होंने किस तरह से पैसों का इंतजाम किया।
 

विज्ञापन
Munawar Faruqui shared emotional story of son treatment who battle with kawasaki disease
मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 17’ फेम और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने बेटे के ‘कावासाकी’ बीमारी से लड़ने की भावुक कहानी साझा की। मुनव्वर ने बताया कि उनका बेटा महज डेढ़ साल का था जब उन्हें इस बीमारी का पता चला। अपने मुश्किल समय को याद करते हुए कॉमेडियन ने साझा किया कि बेटे के इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उनके बेटे को इंजेक्शन की जरूरत थी, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये थी और उनके जेब में बस 700 रुपये थे। 
विज्ञापन


उधार पैसे लेकर कराया इलाज
मुनव्वर ने जैनिस सेक्वेरा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि यह जानकर वह काफी देर तक सदमे थे। उन्होंने उस पल को बताते हुए कहा, "मैं पूरी तरह से हैरान था और यह मेरे लिए वास्तव में कठिन पल था।" कोई अन्य रास्ता ना होने के कारण उन्हे दूसरों से पसै लेने पड़े। उन्होंने कहा,  "मुझे अपने अभिमान को त्यागना पड़ा और मदद मांगनी पड़ी, जो मेरे लिए सच में कठिन था।" मुनव्वर ने पैसे इकट्ठा करके तीन घंटे के भीतर वापस कर दिए, लेकिन इस अनुभव ने उन्हें विनम्र बना दिया। 
विज्ञापन

Varun Dhawan: मुंबई में खास बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आए बेबी जॉन, देखिए स्कूल पहुंचे वरुण धवन का डांस धमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे में किए पैसों के इंतजाम
मुनव्वर ने आगे कहा कि कैसे उन्होंने उस मुश्किल दौर में पैसे इकट्ठा किए। उन्होंने कहा, "मैं मुंबई सेंट्रल गया, पैसे इकट्ठा किए और तीन घंटे के भीतर वापस आ गया। हालांकि मुझे राहत मिली, लेकिन मैं मुस्कुरा नहीं पाया, क्योंकि यह मेरा पैसा नहीं था।" कॉमेडियन ने कहा, "उस दिन के बाद, मैंने तय किया कि मैं फिर कभी आर्थिक रूप से कमतर न रहूं।"

पहली बार लॉकअप में की थी बेटे की चर्चा
मुनव्वर  ने हाल ही में महजबीन कोटवाला से शादी की है। उन्हें अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बोलते हुए देखा गया है, जिसमें उनकी जैस्मिन से पिछली शादी से उनका छह साल का बेटा मिकेल भी शामिल है। कॉमेडियन ने पहली बार कंगना रनौत के टीवी रियलिटी शो लॉक अप में अपने बेटे के बारे में बात की और अक्सर सोशल मीडिया पर उसके साथ तस्वीरें शेयर करते हैं।
Pushpa 2 Fans Reaction: 'पुष्पा-2' के जथारा सीन पर ऑडियंस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखकर हैरान रह जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed