Pushpa 2 Fans Reaction: 'पुष्पा-2' के जथारा सीन पर ऑडियंस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखकर हैरान रह जाएंगे आप
अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' का देखने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक वीडियो भी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें जथारा सीन देखने के बाद महिलाएं क्रेजी होती नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म के जथारा सीन में अल्लू अर्जुन देवी का रूप धरकर महिलाओं के साथ दुर्वव्यहार करने वाले गुंडों की पिटाई करते हैं। इस सीन को फिल्म का सबसे खास सीन भी माना जा रहा है। वीडियो में नजर आया कि अल्लू के इस अवतार को देखकर सिनेमाघरों में कुछ महिलाएं भी भक्तिमयी हो गईं।
Gango Renuka Thalli 🙏🏻🙏🏻🔥🔥#Pushpa2TheRule pic.twitter.com/p2nH6EMTsb
— Pushpa (@PushpaMovie) December 7, 2024
पुष्पा 2 और अल्लू अर्जुन के फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म के न केवल रिव्यू दे रहे हैं बल्कि फिल्म से जुड़ी खास बातें भी साझा कर रहे हैं। प्रशंसकों ने पुष्पा द रूल के कुछ चर्चित सीन को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें इन सीन का जिक्र है-
* जापानियों के साथ अल्लू अर्जुन की लड़ाई
* फहद फासिल और अल्लू अर्जुन का आमना-सामना
* जथारा सीन
* फहद फासिल और अल्लू अर्जुन का साइन लैंग्वेज सीन
* किस्सिक गाना
* क्लाइमैक्स वाला फाइट सीन
Highlights:💥👌🔥
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) December 5, 2024
* Intro-Japanese-Fight
* Interval FaFa - AA FaceOff
* Temple Jathira Seq
* FaFa-AA Sign language scene
* Kissik Song
* Climax Fight
#Pushpa2TheRule
अल्लू अर्जुन की फिल्म का जादू न केवल दर्शकों में देखने को मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अपना दम दिखा रही है। रिलीज के पहले ही दिन पुष्पा ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 165 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन यह आंकड़ा 93.8 करोड़ पर आ गया। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 268.7 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।