फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Munawar faruqui roasts bigg boss contestants including pranit more abhishek bajaj

Bigg Boss 19: मेहमान बनकर आए मुनव्वर फारूकी ने अभिषेक को किया रोस्ट, बोले- आवाज बहुत करता है, लेकिन…

Sun, 07 Sep 2025 08:33 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 07 Sep 2025 08:33 AM IST
सार

Bigg Boss 19 Weekend Vaar: हाल ही में बिग बॉस 19 का एक प्रोमो लॉन्च हुआ, जिसमें स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मेहमान बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया। 

विज्ञापन
Munawar faruqui roasts bigg boss contestants including pranit more abhishek bajaj
मुनव्वर फारूकी और अभिषेक बजाज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 का दूसरा वीकएंड वार जारी है। आज शनिवार को भी दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन होने वाला है, क्योंकि इसमें स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बतौर मेहमान पहुंच रहे हैं। आगामी एपिसोड का एक प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें मुनव्वर बिग बॉस के घर में रह रहे कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करते दिख रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने किसके बारे में क्या कहा। 

विज्ञापन

प्रणीत मोरे को किया रोस्ट
बिग बॉस 19 के इस नए प्रोमो में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सबसे पहले प्रणीत मोरे का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘आज मैं यहां हूं प्रणीत की वजह से, क्योंकि दो दिन पहले बिग बॉस ने इन्हें रोस्ट का काम दिया था। अगर ये ठीक से कर लेते तो मुझे नहीं बुलाते।’ यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


आवाज बहुत करता है, लेकिन…
मुनव्वर ने इसी कड़ी में कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज को भी रोस्ट किया। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक भाई, मेरे चाचा के पास भी एक स्कूटर है। वो आवाज बहुत करता है, लेकिन काम कुछ नही करता।’

यह खबर भी पढ़ें: Box Office: 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' पर भारी पड़ी 'द कॉन्ज्यूरिंग', जानें फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तान्या और नेहल पर भी कसा तंज
वीडियो में आगे स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, ‘तान्या मित्तल जब बोलती हैं, तो औरा बढ़ जाता है। वहीं जब नेहल चुडासमा बोलती हैं, तो दौरा पड़ जाता है।’ यह सुन नेहल हैरान हो जाती हैं। इसके अलावा मुनव्वर ने सिंगर अमाल मलिक से कहा कि क्या वह अपनी खर्राटे वाली मशीन लेकर आए हैं? इसके जवाब ने सिंगर ने कहा, 'हां।'

वीकएंड वार का दूसरा दिन
आज रविवार को बिग बॉस 19 के दूसरे वीकएंड वार का दूसरा दिन है, जो काफी मजेदार होने वाला है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मुनव्वर द्वारा किस कंटेस्टे्स को ज्यादा रोस्ट किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed