फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mufasa NEW Trailer released Barry Jenkins Crafts Epic Prequel to The Lion King discussed details at D23 expo

‘Mufasa’ Trailer: जारी हुआ 'मुफासा' का नया ट्रेलर, ऑस्कर विजेता निर्देशक बैरी जेनकिंस ने किया है निर्देशन

Sat, 10 Aug 2024 11:56 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:56 AM IST
सार

'मुफासा' का नया ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बीते शुक्रवार 'डी 23' एक्सपो में फिल्म को लेकर निर्देशक बैरी जेनकिंस ने अपनी भावनाओं को जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ने को अपने द्वारा लिए सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया है। 

विज्ञापन
Mufasa NEW Trailer released Barry Jenkins Crafts Epic Prequel to The Lion King discussed details at D23 expo
मुफासा फिल्म पोस्टर- बैरी जेनकिंस - फोटो : इंस्टाग्राम @bandrybarry/disneystudios

विस्तार

इस वक्त पूरी दुनिया में 'डी 23' एक्सपो की काफी चर्चा हो रही है। यह तीन दिनों तक चलना वाला एक समारोह है, जिसमें वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो के आगामी प्रोजेक्ट्स की झलकियां देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही इस एक्सपो में कई बड़े दिग्गजों की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलती हैं, जो उनके फैंस की जीवन भर की यादों से जुड़ जाती हैं। 'डी 23 एक्सपो 2024' में भी कई बेहतरीन और बहुप्रतीक्षित फिल्मों और सीरीज की झलकियां देखने को मिली हैं। इस दौरान साल 2019 में आई 'द लॉयन किंग' की प्रीक्वेल 'मुफासा' को लेकर भी काफी कुछ देखने-सुनने को मिला, जिसकी कुछ झलकियां भी दिखाई गईं। 

विज्ञापन


क्रिसमस पर रिलीज होगी  'मुफासा'
'मुफासा' अपनी पिछली फिल्म 'द लॉयन किंग' का प्रीक्वेल है, जिसमें मुफासा के अतीत को दिखाया जाएगा। फिल्म में मुफासा की सत्ता तक पहुंचने की दिलचस्प कहानी दिखाई जाएगी। डी 23 एक्सपो के दौरान इस फिल्म का नया ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस फिल्म का निर्माण वर्षों से चल रहा था, लेकिन अब आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। फिल्म इस साल ही क्रिसमस के मौके पर दिसंबर में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Walt Disney Studios (@disneystudios)



Daredevil Born Again at D23: 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' की पहली झलक आई सामने, फ्रैंक कैसल और मैट मरडॉक आएंगे साथ
निर्देशक जेनकिंस ने बताया बेहद खास अहसास
इस फिल्म का निर्देशन 'मूनलाइट' के लिए ऑस्कर जीत चुके निर्देशक बैरी जेनकिंस कर रहे हैं। डी 23 के दौरान उन्होंने फिल्म के शुरुआती गीत का एक अंश सुनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्य सभी लोगों की तरह ‘द लायन किंग’ ने  उन पर भी एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का संगीत सुनना और जिस तरह से कहानी खुलती है, तो इससे जुड़े हर भावनाओं को महसूस करना, उनके लिए एक बेहद खास अनुभव था। उन्होंने कहा, जब एक युवा शेर अपने भाग्य की ओर बढ़ता है ओर उसके पिता के द्वारा अपने बेटे को विरासत सौंपना बेहद भावुक था। ऐसी कहानी को बताना उनके लिए बहुत सम्मान का विषय है। 
Raveena Tandon: शाहरुख के साथ फिल्म करने से रवीना ने किया था इनकार, कॉस्ट्यूम की वजह से छोड़ा था प्रोजेक्ट
दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है नया ट्रेलर
जेनकिंस ने इस दौरान कहा कि इस फिल्म से जुड़ना उनके द्वारा लिए सबसे अच्छे निर्णयों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि दर्शक इस फिल्म में बहुत सी चीजों की उम्मीद कर सकते हैं, जैसे एक शानदार कहानी, बहुत सारे परिचित चेहरों के साथ कॉमेडी और बेहतरीन संगीत। दर्शकों को 'डी 23' में इस फिल्म की कुछ नई झलकियां देखने को मिली हैं, जो निर्देशक के दावों को सही ठहराती प्रतीत होती है। इस वक्त फिल्म का नया ट्रेलर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 
Moana 2 Trailer: एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' का दूसरा ट्रेलर जारी, बिछड़ी बहनों मोआना और माउई की हुई मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed