फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Daredevil Born Again at D23 Charlie Cox Deborah Ann Woll Jon Bernthal Sandrine Holt starring series

Daredevil Born Again at D23: 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' की पहली झलक आई सामने, फ्रैंक कैसल और मैट मरडॉक आएंगे साथ

Sat, 10 Aug 2024 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Aug 2024 11:49 AM IST
सार

स्टेज पर उनके साथ जॉन बर्नथल भी नजर आए, जो फ्रैंक कैसल/द पनिशर के रूप में वापस आए। इसके अलाना डेबोरा एन वोल थे , जो करेन पेज के रूप में वापस आए और एल्डेन हेनसन, जो फॉगी नेल्सन के रूप में दोबारा नजर आएंगेहै।  
 

विज्ञापन
Daredevil Born Again at D23 Charlie Cox Deborah Ann Woll Jon Bernthal Sandrine Holt starring series
'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' - फोटो : एक्स@DisneyD23

विस्तार

डी23 2024 के दुनिया भर के प्रशंसक, मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' के  ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । शुक्रवार रात मार्वल स्टूडियोज की डी23 प्रस्तुति के दौरान, चार्ली कॉक्स और विंसेट डी'ऑनफ्रियो ने अपनी आगामी डिज्नी सीरीज, डेयरडेविल: बॉर्न अगेन की नई झलक दिखाई । कॉक्स नेवकील मैट मरडॉक उर्फ मैन विदाउट फियर के रूप में वापसी की है, जबकि डी'ओनोफ्रियो ने फिश उर्फ किंगपिन की अपनी भूमिका दोहराई है।
विज्ञापन


इन सितारों ने दोहराई अपनी भूमिका
स्टेज पर उनके साथ जॉन बर्नथल भी नजर आए, जो फ्रैंक कैसल/द पनिशर के रूप में वापस आए। इसके अलाना डेबोरा एन वोल थे , जो करेन पेज के रूप में वापस आए और एल्डेन हेनसन, जो फॉगी नेल्सन के रूप में दोबारा नजर आएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्साहित हैं दर्शक
चार्ली कॉक्स के डेयरडेविल और  विंसेट डी'ओनोफ्रियो के किंगपिन को वापस लाते हुए सीरीज स्पाइडर-मैन: नो वे होम, शी-हल्क अटॉर्नी एट लॉ , हॉकआई और इको जैसे प्रोजेक्ट्स में पहले से ही निर्धारित विषयों को जारी रखेगी। हालांकि, इसमें पर्दे के पीछे बड़े बदलाव हुए हैं , लेकिन मार्वल स्टूडियोज ने MCU के मैन विदाउट फियर के लिए जो कुछ भी तैयार किया है, उसके लिए दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा है।

आगामी डेयरडेविल सीजन के बारे में कुछ दिलचस्प डिटेल्स इस प्रकार हैं-
1. व्हाइट टाइगर बॉर्न अगेन में दिखाई देंगे।
2. बुल्सआई (डेयरडेविल सीजन 3 का विलेन) इस सीजन की शुरुआत में जेल में होगा।
3. डेयरडेविल विलेन म्यूज भी इसमें दिखाई देंगे।
4. मैट और किंगपिन के बीच इस सीजन में समझौता हो जाएगा।

डी23 के उपस्थित लोगों को कुछ फुटेज दिखाये गये, जो इस प्रकार हैं:
1. व्हाइट टाइगर पर पहली नजर।
2. डेयरडेविल म्यूज से लड़ रहा है।
3. जेल में बुल्सआई।
4. फ्रैंक कैसल और मैट मरडॉक फिर से साथ आ रहे हैं।
5. मिस मार्वल के पिता यूसुफ खान को भी दिखाया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed