फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mrunal Thakur And Dhanush Are Dating Now A Source Reveals The Truth About Their Love Story

Mrunal Thakur: एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मृणाल और धनुष? ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी; जानें क्या है पूरी सच्चाई

Wed, 06 Aug 2025 10:57 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

Mrunal Thakur-Dhanush Affair: मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर की चर्चाएं पिछले कुछ वक्त से लगातार बी-टाउन में छाई हुई हैं। अब इस मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Mrunal Thakur And Dhanush Are Dating Now A Source Reveals The Truth About Their Love Story
मृणाल ठाकुर और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों मृणाल ठाकुर और धनुष बी-टाउन का हॉट टॉपिक बने हुए हैं। वजह है दोनों के अफेयर की खबरें। पिछले कुछ वक्त से दोनों के एक-दूसरे के प्यार में होने की खबरें एंटरटेनमेंट जगत के गलियारों में छाई हुई हैं। हाल ही में ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्क्रीनिंग के सामने आए एक वीडियो ने इन दोनों के अफेयर की खबरों को और भी हवा दे दी। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो से उड़ी खबरें
सोशल मीडिया पर वायरल हुए में धनुष अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का हाथ पकड़े दिख रहे हैं। जबकि वहीं मृणाल भी वीडियो में धनुष के कान में कुछ गुफ्तगू करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों सितारे एक-दूसरे के काफी क्लोज और खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद नेटिजंस दोनों के अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा करने लगे। हालांकि, अभी तक ये सिर्फ चर्चाएं ही हैं।

विज्ञापन

सूत्र ने की दोनों की डेटिंग की पुष्टि
हालांकि, इन अफवाहों के बीच अब एक सूत्र ने यह पुष्टि की है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। इस सूत्र के हवाले से न्यूज 18 शोशा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि हां, यह सच है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन यह अभी बहुत नया है और वे अपने रिश्ते को अभी ऑफिशियल नहीं करना चाहते हैं। साथ ही दोनों बाहर घूमने-फिरने और देखे जाने से भी बेफिक्र हैं। दोनों के दोस्त इनके साथ आने से काफी पसंद हैं। क्योंकि इन दोनों के विचार, इनके एथिक्स और इनकी सोच काफी हद तक मिलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Dhanush: 'मुझे पसंद है...', मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की चर्चा के बीच धनुष ने की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ

बॉलीवुड के साथ साउथ में लगातार काम कर रही हैं मृणाल
मृणाल ठाकुर इन दिनों बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी लगातार काम कर रही हैं। ‘सीता रामम’ की सफलता ने मृणाल के लिए साउथ में भी दरवाजे खोल दिए हैं। मृणाल वर्तमान में अदिवी शेष के साथ ‘डकैत: ए लव स्टोरी’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके लिए वो मुंबई और हैदराबाद के बीच आना-जाना करती रहती हैं और दक्षिण में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात धनुष से हुई। सूत्र ने आगे बताया कि पहले उनकी दोस्ती हुई फिर बाद में वो दोस्ती प्यार में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed