{"_id":"68918a7712402f144a0d2beb","slug":"dhanush-praises-ex-wife-aishwaryaa-viral-amid-son-of-sardaar-2-actress-mrunal-thakur-dating-says-i-like-her-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanush: 'मुझे पसंद है...', मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की चर्चा के बीच धनुष ने की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Dhanush: 'मुझे पसंद है...', मृणाल ठाकुर के साथ डेटिंग की चर्चा के बीच धनुष ने की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ
Tue, 05 Aug 2025 10:22 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:22 AM IST
सार
Mrunal Thakur Dating: दक्षिण भारतीय सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के डेटिंग की अफवाहें हाल ही में सुर्खियों में हैं। वहीं इसी बीच धनुष ने बताया की उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी क्यों की थी।
विज्ञापन
अभिनेता धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
विस्तार
साउथ एक्टर धनुष इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच धनुष का एक इंटरव्यू सामने सामने आया, जिसमें अभिनेता अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते नजर आए।
विज्ञापन
मृणाल से डेटिंग
हाल ही में, धनुष और मृणाल ठाकुर की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब एक वायरल वीडियो में दोनों को हाथ पकड़े और नजदीकी बातचीत करते देखा गया। यह वीडियो मृणाल की फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान का था, जिसमें धनुष भी शामिल हुए थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, और प्रशंसकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

Dhanush and Mrunal Thakur are dating? pic.twitter.com/ItWYJdsm8a
— Aryan (@Pokeamole_) August 3, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों की थी ऐश्वर्या से शादी
ईटाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में धनुष ने बताया था कि उन्हें ऐश्वर्या पंसद है इसलिए उनसे शादी की। न कि उनके मशहूर उपनाम (रजनीकांत की बेटी होने के कारण) की वजह से। धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी, जो एक अरेंज मैरिज थी। दोनों के दो बेटे हैं, यत्र और लिंगा। 18 साल साथ रहने के बाद, जनवरी 2022 में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की घोषणा की थी। ऐश्वर्या से तलाक होने पर धनुष ने कहा था, "18 साल का साथ दोस्तों, जोड़े और माता-पिता के रूप में रहा। अब हमने अलग होने का फैसला किया है ताकि खुद को बेहतर समझ सकें। कृपया हमारी निजता का सम्मान करें।"

धनुष और मृणाल का करियर
धनुष जल्द ही अपनी अगली फिल्म "तेरे इश्क में" में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन नजर आएंगी। यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। वहीं, मृणाल ठाकुर की हालिया रिलीज फिल्म "सन ऑफ सरदार 2" अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। मृणाल और अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Sridevi: बोनी कपूर ने किया श्रीदेवी को याद, शेयर की खूबसूरत तस्वीर; एक्ट्रेस की सुंदरता पर लिखा नोट..