{"_id":"6640a5965d7d5cff00058fb8","slug":"mr-and-mrs-mahi-actress-janhvi-kapoor-copying-zendaya-and-uorfi-javed-method-dressing-look-for-film-promotion-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जैंडाया-उर्फी जावेद को कॉपी करती हैं जान्हवी, प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं अभिनेत्री","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: जैंडाया-उर्फी जावेद को कॉपी करती हैं जान्हवी, प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं अभिनेत्री
Sun, 12 May 2024 04:54 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 12 May 2024 04:54 PM IST
सार
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का प्रचार करने के लिए जान्हवी ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ वीडियो चैट की। इस दौरान अभिनेत्री ने जैंडाया और उर्फी के फैशन को लेकर कई बाते कहीं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रयों में जान्हवी कपूर का नाम भी शुमार है। इन दिनों जान्हवी अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' के प्रमोशन को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जान्हवी और राजकुमार राव दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कुछ ही मिनटों पहले फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।
जान्हवी का वीडियो
जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जान्हवी के सह अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री दोनों मिलकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस दौरान जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है साथ ही यह बताया है कि वह जैंडाया और उर्फी जावेद के फैशन सेंस को फॉलो करती हैं और फिल्म के प्रमोशन के लिए किसी भी हदतक जा सकती हैं।
फैंस के सवालों के जवाब
जान्हवी ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने जान्हवी से सवाल किया कि क्या आप हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडाया को कॉपी करती हैं। फैन के इस सवाल पर जान्हवी ने जवाब में कहा, ''जैंडाया ने अपनी चैलेंजर्स मूवी प्रमोशन के लिए जो भी किया उससे मैं बहुत ज्यादा प्रेरित हूं और सिर्फ वह ही नहीं, यहां तक कि मुझे लगता है कि उर्फी जावेद भी अपने फैशन को लेकर कितनी प्रयोगात्मक हैं। मुझे ऐसा लगता है कि जब आप किसी फिल्म का प्रचार करते हैं तो एक अभिनेता के रूप में हम सभी को अपने किरदारों की तरह ही कपड़े पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।''
विज्ञापन
फिल्म धड़क के लिए कही खास बात
जान्हवी ने आगे अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर भी कहा, ''फिल्म 'धड़क' को छोड़कर मैंने वाकई में फिल्म में अपने किरदार की ड्रेस का इस्तेमाल कभी नहीं किया है, लेकिन जब मैंने उर्फी को इसे करते हुए देखा, तो मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार के रूप में इस बात पर काफी ध्यान दिया जाता है कि हम कैसे दिखते हैं और कैसे कपड़े पहनते हैं और अगर मैं इसका इस्तेमाल अपनी फिल्मों के लिए करती हूं। जैसी की फिल्म 'मदर्स इंडिया' ने हमें सिखाया कि कैसे हम अच्छा कर सकते हैं। तो हां मैं उनके रूप से प्रेरित हूं और उसके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करती रहूंगी।''
हाल ही में जान्हवी कपूर को 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान स्टाइलिश लाल ड्रेस में देखा गया था। यह फिल्म दो क्रिकेटर लवर्स के ऊपर आधारित है, जो कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के फैन हैं। इसलिए जान्हवी ने जो ड्रेस कैरी की हुई थी उसके बैक में रेड बॉल से डिजाइन बनाया हुआ था। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया था। इस फिल्म को शरण शर्मा ने निर्देशित किया हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत किया गया है। यह फिल्म 31 मई 2024 को रिलीज होगी। फैंस जान्हवी की इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।
Mr and Mrs Mahi Trailer: जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का पहला ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए उत्साहित